चित्रकूट: टायर दुकान में लगी भीषण आग, सैकड़ों टायर जलकर राख; लाखों के नुकसान का अनुमान, दमकल ने पाया काबू
Chitrakoot News: कर्वी के बेड़ी पुलिया चौराहे स्थित टायर की दुकान में शनिवार रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस हादसे में दुकान में रखे सैकड़ों टायर जलकर राख हो गए, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विस्तार
चित्रकूट जिले में कर्वी के बेड़ी पुलिया चौराहे स्थित श्री विनायक टायर एजेंसी की दुकान में शनिवार रात को अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग से दुकान में रखे सैकड़ों टायर जलकर राख हो गए, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर विभाग को सूचना दी। सूचना पर सदर कोतवाल अभय राज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तीन घंटे से अधिक समय तक आग बुझाने में जुटी रहीं।
आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं
दुकान के अंदर धधक रही आग को बुझाने के लिए जेसीबी की मदद से जले टायरों को बाहर निकाला गया। देर शाम तक दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी रहीं। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।