फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साथ-साथ दिखेंगे सुपरस्टार रजनीकांत और नवाजुद्दीन, तमिल फिल्म में कानपुर के कलाकारों को मिला चांस

Sun, 02 Sep 2018 11:29 AM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 02 Sep 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
Rajnikant and Nawazuddin Siddiqui starts filming for Tamil Thalaivar
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी,सुपरस्टार रजनीकांत
सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी तमिल फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। रजनीकांत की अगली फिल्म में नवाजुद्दीन के नाम की पुष्टि के होने के बाद से नवाज ट्रेंड लिस्ट में छा गए हैं। इस फिल्म को 35 वर्षीय कार्तिक सुब्बाराज निर्देशित कर रहे हैं।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- फिल्म की शूटिंग देहरादून में हो चुकी है...
Rajnikant and Nawazuddin Siddiqui starts filming for Tamil Thalaivar
सुपरस्टार रजनीकांत, बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी
कानपुर शहर के चार रंगमंच कलाकारों को सुपरस्टार रजनीकांत और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अपकमिंग फिल्म में एक्टिंग का मौका मिला है। फिल्म की शूटिंग देहरादून के मसूरी और चेन्नई में हो चुकी है। कोयला नगर निवासी अग्रज पांडेय, पी रोड के सत्यम शुक्ला, नौबस्ता के अरविंद यादव और रावतपुर के योगेंद्र श्रीवास्तव रजनीकांत की फिल्म में क्रिमिनल के रोल में नजर आएंगे। पहली बार शहर के ये चारों कलाकार किसी तमिल फिल्म में अपने डायलॉग डिलीवरी और एक्टिंग का लोहा मनवाएंगे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के गैंग में अग्रज पांडेय और सत्यम शुक्ला नजर आएंगे जबकि दो अलग-अलग गैंग के सदस्यों के रूप में अरविंद यादव और योगेंद्र श्रीवास्तव दिखाई देंगे।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- फिल्म ‘थलाइवा-165, रजनी द प्रोफेसर’ में एक साथ नजर आएंगे...
Rajnikant and Nawazuddin Siddiqui starts filming for Tamil Thalaivar
अरविंद यादव और अग्रज पांडेय
रजनीकांत और बॉलीवुड बेहतरीन एक्टर में शुमार नवाजुद्दीन सिद्दीकी सन पिक्चर्स प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘थलाइवा-165, रजनी द प्रोफेसर’ में एक साथ नजर आएंगे। चेन्नई का सन पिक्चर्स प्रोडक्शन हाउस इस फिल्म का निर्माण कर रहा है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी को पहली बार रजनीकांत के साथ काम करने का मौका मिला है। नवाज की यह पहली तमिल फिल्म होगी। फिल्म का निर्देशन कार्तिक सुब्बाराज कर रहे हैं। यह कार्तिक की छठवीं फिल्म है। कार्तिक ने इससे पहले पिज्जा, जिगरथांडा, बैंच टाकीज, इरावी, मरकरी फिल्मों का निर्माण किया है।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- सन पिक्चर्स ने की घोषणा...
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajnikant and Nawazuddin Siddiqui starts filming for Tamil Thalaivar
अग्रज पांडेय और सत्यम शुक्ला
फिल्म में अभिनेत्री सिमरन बाग्गा लीड रोल में हो सकती हैं। पिछले दिनों सन पिक्चर्स ने ट्वीट के माध्यम से दूसरे अन्य कलाकारों की भी घोषणा की थी। सन पिक्चर्स ने ट्वीट में लिखा कि हमें यह घोषणा करने में प्रसन्नता हो रही है कि पहली बार सिमरन बाग्गा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी सुपरस्टार रजनीकांत के साथ काम करेंगे। इनके अलावा विक्रम वेधा और एक्टर विजय सेतुपति भी रजनीकांत की इस फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। बनारस में 4 से 10 तक शूटिंग फिल्म का शूटिंग शेड्यूल अभी हाल ही में चेन्नई से पूरा हुआ है। अगला शेड्यूल बनारस में 4 अक्टूबर से शूट किया जाएगा। फिल्म में बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे भी देखने को मिलेंगे। साल के अंत तक फिल्म की रिलीज होने की उम्मीद जताई जा रही है। यह फिल्म एक्शन और थ्रिलर से भरपूर होगी। इसमें गैंगवार की कहानी दिखाई जाएगी।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- चर्चाओं में नवाजुद्दीन सिद्दीकी...
विज्ञापन
Rajnikant and Nawazuddin Siddiqui starts filming for Tamil Thalaivar
फिल्म की शूटिंग के दौरान कलाकार
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में नेटफ्लिक्स के 'सेक्रेड गेम्स' में अभिनय किया। जिसमें सैफ अली खान और राधिका आप्टे भी शामिल थे। रजनीकांत की फिल्म '2.0' का बहुत इंतजार करने के बाद आखिरकार इस साल नवंबर में इसे रिलीज किया जा रहा है। फिल्म '2.0' 2010 के एनथिरान (हिंदी में रोबोट) की अगली कड़ी है। इसमें अक्षय कुमार तमिल की फिल्मी पारी की शुरुआत कर रहे है। एस शंकर द्वारा निर्देशित फिल्म '2.0' 29 नवंबर को रिलीज होगी। नवाजुद्दीन इन दिनों निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म 'जीनियस के अलावा बाला साहेब ठाकरे और चंदा मामा दूर के' फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed