फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फर्जी व्हाट्सएप मैसेज से भ्रमित न हों, सिर्फ 3 सितंबर को ही बैंकों में रहेगा अवकाश

Sun, 02 Sep 2018 10:40 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 02 Sep 2018 10:40 AM IST
सार

- अवकाशों का व्हाट्सएप मैसेज वायरल होने पर आरबीआई का स्पष्टीकरण

विज्ञापन
on 3rd September Holiday in banks
डेमो पिक
दो से 9 सितंबर के बीच बैंकों में चार दिन के अवकाश होने के फर्जी व्हाट्सएप मैसेज और वीडियो वायरल होने के बीच आरबीआई ने बैंकों में अवकाश पर स्पष्टीकरण जारी किया है। बैंकों को आए संदेश के मुताबिक दो सितंबर को रविवार है और तीन सितंबर को जन्माष्टमी के चलते बैंकों में अवकाश रहेगा। इसके अतिरिक्त सप्ताह में कोई भी अवकाश नहीं है।
on 3rd September Holiday in banks
डेमो पिक
8 सितंबर को दूसरा शनिवार है इसका कारण बैंकों में अवकाश पहले से होता रहा है। सूत्रों ने बताया कि आरबीआई के अफसरों द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में दो दिन के सामूहिक अवकाश की घोषणा के बीच कुछ शरारती तत्वों ने बैंकों में अवकाश के मैसेज और वीडियो वायरल कर दिए। वहीं बताया गया कि 4 और 5 सितंबर को पेंशन अपडेशन की मांग को लेकर केवल रिजर्व बैंक में काम नहीं होगा।
on 3rd September Holiday in banks
डेमो पिक
अफसर सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इस कारण आरटीजीएस, और नेफ्ट से भुगतान होने में परेशानी आ सकती है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि बड़े अमाउंट आदि के आरटीजीएस और नेफ्ट होने पर अन्य कर्मचारी काम आदि कर सकते हैं। रिजर्व बैंक के अतिरिक्त किसी भी बैंक में कोई बंदी या हड़ताल नहीं हो रही है। सभी बैंक खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
on 3rd September Holiday in banks
डेमो पिक
कानपुर शहर में 46 बैंकों की 770 शाखाएं हैं। सभी बैंकों में नकद जमा, भगतान व अन्य लेन-देन होगा। सभी एटीएम भी खुले रहेंगें। सोमवार को बैंकों में अवकाश होने के कारण सभी बैंकों ने अपने-अपने एटीएम में देर शाम नोटों को भरवा दिया है ताकि आम आदमी को परेशानी न हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed