फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rajnath Singh said the thinking and politics of BJP and NDA are positive, said this on the India alliance

UP: राजनाथ सिंह बोले- भाजपा और एनडीए की सोच व राजनीति सकारात्मक, इंडिया गठबंधन की खींचतान पर कही ये बात

Sun, 14 Jan 2024 10:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 14 Jan 2024 10:16 AM IST
सार

Kanpur News: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और उनके पुत्र व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, महानगर प्रभारी पंकज सिंह लंबे समय बाद शनिवार को शहर में रहे। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा और एनडीए गठबंधन की सोच सकारात्मक है। इंडिया गठबंधन की खींचतान पर कहा कि यह आंतरिक मामला है।

विज्ञापन
Rajnath Singh said the thinking and politics of BJP and NDA are positive, said this on the India alliance
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार शाम कहा कि भाजपा और एनडीए गठबंधन की सोच सकारात्मक है और वे इसी सकारात्मक सोच के आधार पर राजनीति करते हैं। एक सवाल के जवाब में बोले कि इंडिया गठबंधन के दलों का यह अपना फैसला है कि वे मिलकर चुनाव लड़ते हैं या अलग-अलग लड़ना चाहते हैं।

विज्ञापन

इस पर टिप्पणी की कोई आवश्यकता नहीं है। रक्षामंत्री चकेरी श्यामनगर स्थित अपने गुरु संतोष कुमार द्विवेदी के घर आए थे। इस मौके पर जुटी लोगों की भीड़ का उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवादन किया और मीडियाकर्मियों से भी बात की। यहां करीब एक घंटे तक रुके। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना भी की।
विज्ञापन

नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन का संयोजक न बनने संबंधी सवाल पर रक्षामंत्री ने कहा कि यह उनका आंतरिक मामला है। वहीं राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शंकराचार्य के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि सभी लोगों से विचार-विमर्श करने के बाद मुहूर्त के आधार पर ही निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जो आवश्यक कदम हैं, वे उठाए जा रहे हैं
पश्चिम बंगाल में साधु संतों पर हुए हमले के संबंध में बोले कि मामले में जो आवश्यक कदम हैं, वे उठाए जा रहे हैं। इस दौरान पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, बिल्हौर विधायक राहुल बच्चा सोनकर, पूनम द्विवेदी, पार्षद निर्देश सिंह चौहान, पार्षद वेद प्रकाश तथा अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

लंबे समय बाद एक ही दिन महानगर आए पिता-पुत्र
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और उनके पुत्र व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, महानगर प्रभारी पंकज सिंह लंबे समय बाद शनिवार को शहर में रहे। पंकज सुबह लखनऊ से यहां आए, तो राजनाथ शाम को दिल्ली से। पहली बार ऐसा हुआ जब रक्षामंत्री के रूप में राजनाथ सिंह ने शहर में रात्रि विश्राम किया। एक तरफ पंकज सिंह एक फरवरी को भाजयुमो के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों और मोदी सरकार की योजनाओं की समीक्षा करने में व्यस्त रहे, तो रक्षामंत्री सबसे पहले श्यामनगर में अपने गुरु संतोष कुमार द्विवेदी से मिलने उनके घर गए।

राजनाथ सिंह व पंकज सिंह अलग-अलग कार्यक्रमों में हुए शामिल
वहां से विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के घर में शहर के प्रमुख लोगों से मुलाकात की। पिता और पुत्र के एक ही दिन शहर में रहने को लेकर काफी चर्चा रही। कुछ लोग इसे लोकसभा चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं तो कुछ इसे संयोग बता रहे हैं। मजे की बात यह है कि पिता-पुत्र के शहर में होने के बावजूद दोनों की मुलाकात का कोई शेड्यूल नहीं था। पंकज सिंह वापस लखनऊ चले गए, जबकि राजनाथ सिंह रविवार को एयरफोर्स और ओंकारेश्वर स्कूल के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद जाएंगे। इस बीच चकेरी एयरपोर्ट और सर्किट हाउस में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों ने रक्षामंत्री का स्वागत किया।

विधानसभा अध्यक्ष के घर शहर के चुनिंदा लोगों से मिले रक्षामंत्री
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के लाल बंगला स्थित आवास पर शहर के प्रमुख लोगों से मुलाकात की। यहां पर महाना की ओर से रक्षामंत्री के स्वागत में रात्रि भोज का आयोजन रखा गया था। इस मौके पर शहर के शिक्षाविद, चिकित्सक, वरिष्ठ पत्रकार, राजनेता, व्यापारी, उद्यमी सहित 50 से अधिक लोग आमंत्रित थे। करीब दो घंटे के इस आयोजन के बीच रक्षामंत्री और विधानसभा अध्यक्ष की अलग से भी वार्ता हुई। इस दौरान सतीश महाना की पत्नी अनीता महाना और पुत्री नेहा पुरी महाना ने रक्षामंत्री का घर आगमन पर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed