फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rajaram was murdered at his doorstep four years ago for 17 bighas of land.

Kanpur News: 17 बीघा जमीन के लिए चार साल पहले घर के दरवाजे पर ही कर दी गई थी राजाराम की हत्या

Sun, 01 Feb 2026 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Rajaram was murdered at his doorstep four years ago for 17 bighas of land.
कानपुर। बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने पर चार साल पहले हुआ अधिवक्ता राजाराम वर्मा हत्याकांड एक बार फिर चर्चा में आ गया है। 17 बीघा जमीन के लिए घर के दरवाजे पर ही राजाराम की शूटरों ने हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


नवाबगंज गंगा नगर हाउसिंग सोसाइटी निवासी आईआईटी के पूर्व रजिस्ट्रार और अधिवक्ता राजाराम वर्मा की 22 दिसंबर 2021 की रात दरवाजे के बाहर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के 72 घंटे बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से बिठूर फत्तेपुर निवासी हत्या कराने का ठेका लेने वाले अंकित यादव और चौबेपुर निवासी दो शूटर दिलनाज और रोहित को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ में सामने आया था कि नवाबगंज निवासी प्रापर्टी डीलर रामखिलावन से राजाराम का एनआरआई सिटी की 17 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसके लिए प्रापर्टी डीलर ने पांच लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस हत्या के मास्टरमाइंड प्रापर्टी डीलर रामखिलावन की तलाश कर रही थी जो कोर्ट में समर्पण कर जेल चला गया था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार्जशीट भी कोर्ट भेज दी थी लेकिन राजाराम के बेटे नरेंद्र देव को विवेचना पर आपत्ति थी। उसका कहना था कि हत्याकांड की साजिश रचने वालों पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इस पर मुकदमे की अग्रिम विवेचना के आदेश हुए थे। इसी मामले में पुलिस ने शनिवार को अधिवक्ता राकेश तिवारी समेत तीन को हिरासत में लिया और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


माना जाता है कि राजाराम वर्मा की करीब 150 करोड़ रुपये कीमत की जमीन है। वर्ष 2003-2004 में जब एनआरआई सिटी डेवलप हो रही थी तो राजाराम के ऊपर जमीन बेचने का दबाव बनाया गया। रुपये का लालच दिया गया लेकिन राजाराम ने जमीन नहीं बेची। इस पर वर्ष 2021 में उनकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed