फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rajaram murder case: Registries and agreements were made in the names of two people, one kept changing

राजाराम हत्याकांड :: दो लोगों के नाम होती रही रजिस्ट्री और एग्रीमेंट, एक बदलता रहा

Tue, 10 Feb 2026 02:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Rajaram murder case: Registries and agreements were made in the names of two people, one kept changing
कानपुर। अधिवक्ता राजाराम हत्याकांड और उनकी जमीनी से जुड़े विवाद में सोमवार को एक रोचक बात सामने आई है। हत्या से करीब 12 साल पहले वर्ष 2009 में इस जमीन की कई रजिस्ट्री और एग्रीमेंट होने की जानकारी पुलिस के हाथ लगी है। खास बात यह है कि पहले दो लोगों के नाम लिखापढ़ी होती और अगली बार उनमें से एक बदल जाता। पुलिस इस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

मृतक अधिवक्ता राजाराम के बेटे नरेंद्र देव का आरोप है कि पांच दिसंबर 2008 में राजबहादुर, उसके दो भाई राज नारायण और रामचंदर ने पूरी जमीन का एग्रीमेंट कर लिया था। आरोपियों ने 10 हेक्टेयर भूमि के तीन चौथाई हिस्से का 10 लाख रुपये में लखनऊ के सुजानपुर आलमबाग निवासी जसप्रीत सिंह और आजादनगर निवासी डॉ. देवेंद्र द्विवेदी को एग्रीमेंट किया। इसमें तीन लाख रुपये नकद दिए गए। हालांकि, उसी दिन इस एग्रीमेंट को निरस्त कर 20 लाख रुपये में दोबारा किया गया। इस बार 20 लाख रुपये में इसी जमीन का दोबारा एग्रीमेंट हुआ। इसमें 10 लाख रुपये नकद दिए गए। इस बार डॉ. देवेंद्र की जगह दानाखोरी निवासी दुर्गेश कुमार शर्मा और जसप्रीत सिंह के नाम एग्रीमेंट किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद 29 सितंबर 2009 को जसप्रीत सिंह और नौबस्ता के लवकुशनगर निवासी एके त्रिवेदी के नाम पर 36 लाख 20 हजार रुपये में 1.2375 हेक्टेयर जमीन की रजिस्ट्री हुई। इसके बाद इसी दिन 49.80 लाख रुपये में संजयगांधीनगर नौबस्ता निवासी राघवेंद्र सिंह और लवकुशनगर निवासी एके त्रिवेदी के नाम पर रजिस्ट्री की गई। नरेंद्र का दावा है कि 29 सितंबर को ही तीन अन्य रजिस्ट्री और एग्रीमेंट भी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed