फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rain increased problems, waterlogging and traffic jam at other places, Khalwa bridge was closed four times

Kanpur: बारिश ने बढ़ाईं मुश्किलें, कहीं जलभराव तो कहीं जाम ने छकाया, चार बार बंद हुआ खलवा पुल, ऐसी रही स्थिति

Thu, 12 Sep 2024 10:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 12 Sep 2024 10:35 AM IST
सार

Kanpur News: मंगलवार रात और फिर बुधवार को हुई बारिश के चलते जूही खलवा पुल को चार बार बंद करना पड़ा। अफीमकोठी और बारादेवी की ओर जाने वाले वाहनों का बोझ गोविंदनगर के पुलों पर आ गया।

विज्ञापन
Rain increased problems, waterlogging and traffic jam at other places, Khalwa bridge was closed four times
कानपुर में जाम - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में मंगलवार की देर रात हुई तेज बारिश के बाद बुधवार को भी दिन में दो-तीन बार तेज बारिश हुई। इससे शहर के उत्तर से लेकर दक्षिण क्षेत्र तक की सड़कों पर जलभराव हो गया, जिसकी वजह से सड़कों पर यातायात रेंगता रहा। वहीं, जूही स्थित खलवा पुल बंद होने से गोविंदनगर के दोनों पुलों पर जाम लगा रहा।

विज्ञापन

शहर के फजलगंज, विजयनगर, रावतपुर, कल्याणपुर, केशवपुरम, पांडुनगर, गुमटी, पीरोड, ब्रह्मनगर, बकरमंडी के अलावा खलासी लाइन, ग्वालटोली, चमनगंज, बेकनगंज, नयागंज, हूलागंज व बिरहाना रोड आदि में बारिश से जलभराव हुआ। इसी तरह दक्षिण क्षेत्र में गोविंदनगर, साकेतनगर, जूही, नौबस्ता, उस्मानपुर, किदवईनगर, बसंत बिहार, खाड़ेपुर, हंसपुरम आवास विकास, यशोदानगर, मछरिया, विश्व बैंक बर्रा, दामोदरनगर, कर्रही, गुजैनी, दबौली, दादानगर व तात्याटोपेनगर आदि में दिन भर जलभराव रहा।

विज्ञापन

चार बार बंद हुआ खलवा पुल
मंगलवार रात और फिर बुधवार को हुई बारिश के चलते जूही खलवा पुल को चार बार बंद करना पड़ा। अफीमकोठी और बारादेवी की ओर जाने वाले वाहनों का बोझ गोविंदनगर के पुलों पर आ गया। दोपहर तीन बजे से ही गोविंदनगर के दोनों पुलों पर वाहन रेंगते रहे। डीबीएस तिराहे से चावला मार्केट की ओर जाने वाली सड़क के गड्ढों की बिखरी गिट्टियां दो पहिया वाहन सवारों के लिए परेशानी का कारण बनी रही। दादानगर की ओर जाने वाली रोड पर जाम की स्थिति रही।

बारिश ने दुकानदारों के छुड़ाए पसीने
गुमटी, पीरोड, सीसामऊ, शिवाला, किदवईनगर, चालीस दुकान, साकेतनगर, गोविंदनगर, विद्यार्थी मार्केट आदि बाजारों में जलभराव होने से दुकानों के भीतर तक पानी पहुंच गया। दुकानदार कर्मचारियों के साथ मिलकर कहीं नाली सफाई तो कहीं दुकानों के अंदर से पानी निकालते दिखाई दिए।

विज्ञापन

घरों में कैद से हुए लोग
दक्षिण के कई क्षेत्रों में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से सड़कों और गलियों में भीषण जलभराव हुआ, जिसकी वजह से पूरे दिन लोग घरों में कैद रहने के लिए मजबूूर हुए। बता दें कि मछरिया, राजीवनगर, संजयगांधीनगर, बिनगंवा, जरौली, दबौली वेस्ट, जूही राखी मंडी, गंगापुर काॅलोनी, सतबरी रोड, खाड़ेपुर, हनुमंत विहार, नौरय्याखेड़ा व गोविंदनगर कच्ची बस्ती आदि इलाकों में कहीं सड़कें नहीं है तो कहीं नालियां नदारद है, जिसकी वजह से बारिश में जलभराव होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed