फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rain in up today

तेज बारिश के कारण तबाह हाे गई फसलें

Wed, 11 Apr 2018 04:27 PM IST
अभिजीत तिवारी, अमर उजाला, कन्नाैज
अभिजीत तिवारी, अमर उजाला, कन्नाैज Updated Wed, 11 Apr 2018 04:27 PM IST
विज्ञापन
rain in up today
बारिश से तबाह हुई फसलें
कन्नौज में आज अचानक बदले मौसम से गेंहू की फसल को तगड़ा नुकसान होने की आशंका है। तेज बारिश के कारण यहां खेतों में पड़ी पकी फसल पूरी तरह भीग गयी। किसानों का कहना है कि बारिश से गेंहू के पके दाने खराब हो जाएंगे।
विज्ञापन


कन्नौज में सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गयी। यहां की तिर्वा तहसील के कई गावों में ओले भी गिरे। खेतों में गेंहू की फसल तैयार कटी पड़ी है। तेज बारिश के कारण तालाब बने खेतों में गेंहू पूरी तरह डूब गयी। बेमौसम हुई बारिश ने किसानों के चेहरों पर मायूसी ला दी है।
विज्ञापन


बिन मौसम हुई बरसात से गेंहू की फसल को तगड़ा नुकसान होने की आशंका है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद सरकार ने जिले में अलर्ट जारी किया था, लेकिन जिला प्रशासन ने कागजी चेतावनी जारी कर अपना पल्ला झाड़ लिया। किसान खुद इस कागजी चेतावनी की पोल खोल रहे हैं। किसानो का कहना है की किसी ने हमे जानकारी नही दी कि मौसम बिगड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed