फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rain in several cities of central UP, damage to crops, lightning strikes two killed

यूपी के कई शहरों में हुई बारिश, फसलों को नुकसान, बिजली गिरने से दो की मौत

Sat, 18 Apr 2020 11:20 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 18 Apr 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
Rain in several cities of central UP, damage to crops, lightning strikes two killed
सेंट्रल यूपी के कई शहरों में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
बेमौसम बरसात ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। सेंट्रल यूपी के कई शहरों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया है।
विज्ञापन


वहीं नर्वल थाना क्षेत्र के चकेरी पाल्हेपुर मार्ग स्थित पाली के पास बिजली गिरने से युवक राजेंद्र (30) पुत्र शिवगोपाल की मौत हो गई। वहीं वंशी पाल (55) निवासी बेंहटा सकट झुलस गया। दोनों खेतों से सुबह 7 बजे घर वापस लौट रहे थे, तभी तेज कड़क के साथ बिजली गिरी और दोनों चपेट में आ गए। बिधनू के पिपरगवा गांव में भी बिजली गिरने से एक की मौत हुई है।
विज्ञापन


कानपुर के मालरोड फूलबाग चौराहा के पास झमाझम बारिश हुई। नर्वल में बिजली गिरने से सड़क पर गढ्ढा हो गया। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। हमीरपुर जिले में सुबह तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। इसके बाद धूप निकल आई। जालौन जिले में भी सुबह तेज बारिश हुई। जिससे गेंहू की कटाई प्रभवित हो गई। औरैया जिले में भी बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed