फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rain drain burst, 100 bigha crop submerged

Kanpur News: बरसाती नाला फटा, 100 बीघा फसल जलमग्न

Sat, 28 Sep 2024 02:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Rain drain burst, 100 bigha crop submerged
फोटो 12
विज्ञापन


- रातों रात नष्ट हो गई धान-बाजरा व सब्जियों की फसल

- किसानों ने की पक्का नाला बनवाने व मुआवजा देने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

बकेवर। नगला खादर गांव की ओर आने वाला बरसाती पानी का नाला कस्बे के नजदीक फट जाने से किसानों की लगभग 100 बीघा फसल जलमग्न हो गई। इस नाले के फटनें से किसानों की धान, बाजरा व सब्जियों की फसल डूब गई है। इससे किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। किसानों का कहना है कि पहले बारिश से फसल को भारी नुकसान हुआ और अब नाला फटने से फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है।

सैकड़ों गांवों के बरसाती पानी को निकालने के लिए नगला खादर गांव की ओर से होकर बरसाती नाला कस्बे के लखना रोड से होकर औरैया जिले की ओर जाता है। गुरुवार रात को यह बरसाती नाला कस्बे में एक जगह पर फट गया। नाला फटने से इसमें तेजी से बह रहा बरसाती पानी आस पास के खेतों में भरने लगा। जब लोग सुबह उठे तो लगभग सौ बीघा खेत नाले के पानी से लबालब भरे हुए थे। यह देख किसानों के होश उढ़ गए।
विज्ञापन

लोगों ने आनन फानन मामले की जानकारी प्रशासन को दी, लेकिन इसके बाद भी देर शाम तक नाले को बंद नहीं किया जा सका। किसान नवल पाठक,श्याम किशोर,अशोक पाल, जयवीर सिंह, राम-लखन, रामनाथ, नेतराम,पवन तिवारी, पुरुषोत्तम, अरविंद,हरविलास,पुत्ती लाल नरेश का कहना है कि पिछले वर्षों में भी यह नाला फट चुका है और किसानों की फसल बर्बाद हो चुकी है लेकिन इसके बाद भी प्रशासन ने इस समस्या का कोई हल नहीं निकाला और एक बार फिर से उनकी सारी फसल बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि पिछले दिनों लगातार हुई बरसात से धान बाजरा व सब्जियां पहले ही बर्बाद हो चुकी है। अब रही सही कसर नाले ने पूरी कर दी है। अगर प्रशासन पक्का नाले का निर्माण करा देता है तो यह बड़ी समस्या दूर हो सकती है। किसानों ने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से बर्बाद हुई फसल का मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, बसपा के एमएलसी भीमराव आंबेडकर ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखकर नाले की मरम्मत कराने के साथ पीड़ित किसानों की नष्ट हुई फसल का मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed