फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rain brings down mercury by 10 degrees, providing relief from heat

Kanpur News: बारिश से 10 डिग्री लुढ़का पारा, तपिश से राहत

Fri, 01 May 2026 02:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 01 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Rain brings down mercury by 10 degrees, providing relief from heat
कानपुर देहात। भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को गुरुवार के मौसम ने राहत पहुंचाई है। सुबह से बादल छाए रहे। कई इलाकों में सुबह तो कई जगह दोपहर में बारिश हुई। वहीं, तेज हवा संग कई इलाकों में बूंदाबांदी ने गर्मी से राहत दी। इससे 10 डिग्री तापमान लुढ़क गया हालांकि बारिश होने से गेहूं की मड़ाई पर असर पड़ा है।
विज्ञापन

लगातार पारा चढ़ने से तपिश बढ़ गई थी। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था। दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा छा जा रहा था। बुधवार को दिन का पारा 40 डिग्री, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। इधर बुधवार रात मौसम ने करवट ली। रात में कई इलाकों में तेज हवाएं चलीं। गुरुवार सुबह से ही बादल छा गए और अकबरपुर, राजपुर, मूसानगर में तेज बारिश हुई। इससे दिन का पारा लुढ़ककर 30 डिग्री जा पहुंचा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 8.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा जबकि न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

सीएसए कानपुर के नोडल अधिकारी/कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी डॉ. अजय मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को दक्षिण, पूर्व दिशा में हवा चली। हवा की औसत गति 6.3 किलोमीटर/घंटा रही। बताया कि आगामी पांच दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के कारण चार मई तक तेज हवा एवं गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......................
मूंग की फसल को मिली संजीवनी
राजपुर। आसमान में छाए बादलों के साथ गुरुवार सुबह आठ बजे से बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे की तेज बारिश से लोगों ने गर्मी में राहत महसूस की। कई जगह खेतों में पानी भर गया। खेत में तैयार हो रही मूंग, उड़द की फसल को इससे राहत मिली। किसानों ने बताया कि इन दिनों मूंग, उड़द व खेतों में तैयार हो रही सब्जी की फसल को पानी की जरूरत थी। गुरुवार को हुई बारिश ने संजीवनी का काम किया है। राजपुर के किसान ब्रह्मपुत्र शुक्ला, अशोक सिंह, खासबरा के नेत्रपाल, प्रकाश नरायन, इटखुदा के सोबरन सिंह, सुरेश पाल ने बताया कि कुछ खेतों में फसल काटकर बोझ बना दिए गए थे। आने वाले दिनों में इनकी कटाई होनी थी। बारिश के कारण अब यह संभव नहीं है। बारिश से भीगी फसल को लेकर किसान काफी चिंतित हैं।
........................
दोपहर बाद निकली धूप ने बढ़ाई उसम
सुबह बारिश के बाद मौसम ठंडा रहा। इधर दोपहर बाद तेज धूप निकल आने से उसम बढ़ गई। इससे लोग परेशान नजर आए। उसम की वजह से कूलर पंखे भी लोगों को राहत नहीं पहुंचा सके। इधर सुबह के समय बारिश तो दोपहर बाद तेज धूप व उसम के चलते बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।




.......................
गेहूं की मड़ाई रुकी, दाने पर पड़ेगा असर
सरवनखेड़ा। बेमौसम बारिश से जहां दलहनी फसल को फायदा हुआ है। वहीं खेतों में पड़े गेहूं के गट्ठर भीग जाने से मड़ाई ठप हो गई है। साथ ही भीगने से गेहूं के दाने की गुणवत्ता भी प्रभावित होगी। सैथा गांव के किसान मोहित मिश्रा ने बताया कि उनके चार बीघे गेहूं के गट्ठर खेत में पड़े हैं। थ्रेसर व मजदूर न मिल पाने से मड़ाई नहीं हो सकी। गुरुवार की बारिश से गट्ठर भीगने से करीब एक सप्ताह तक मड़ाई नहीं होगी। मुक्तापुर गांव के राकेश पाल ने बताया कि पहले ओलावृष्टि और आज हुई बारिश से गेहूं की मड़ाई का कार्य लेट हो गया है। दो बार गेहूं की फसल भीगने से गेहूं के दाने का रंग भटमैला हो गया है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. खलील खान ने बताया कि बारिश से दलहनी फसल को फायदा हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed