फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rain and hail made farm pond

झमाझम बारिश व ओलावृष्टि से खेत बने तालाब

Tue, 17 Mar 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Tue, 17 Mar 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
rain and hail made farm pond
जिले में रविवार को झमाझम बारिश व ओले गिरने से देहात में खड़ी गेहूं, जौ, चना, मूंग, अरहर, मटर, आलू सहित अन्य फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है। खेतों में जलभराव का आलम इस कदर है कि खेत तालाब बने नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


 फसलों पर बारिश का असर अकबरपुर, रनियां, मूसानगर, डेरापुर, शिवली, पुखरायां, बेहमई सहित अन्य क्षेत्रों पर रहा।
बताते चलें कि जिले के किसान बारिश के चलते हुए नुकसान के चलते पहले से ही जूझ रहे हैं।

 ऐसे में रविवार को जिले में बारिश व ओलावृष्टि से बची-खुची फसल भी बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई है। गेहूं, मूंग, चना, मटर, अरहर, जौ, आलू आदि फसलों के खेतों पर जलभराव की स्थिति इस कदर है कि खेत बारिश के पानी से तालाब बने नजर आ रहे थे।
विज्ञापन


बेहमई गांव के किसान त्रिलोकी सिंह, चंद्रपाल, छोटे सविता, रामबाबू, विनोद गुप्ता आदि ने बताया कि इस बार की बारिश ने किसानों को बिल्कुल बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। किसानों का कहना है कि भीषण बारिश व ओले गिरने से गेहूं, जौ, चना, अरहर, आलू व सब्जी आदि की फसलें खेतों में पट पड़ गई हैं, जिससे पहले से ही बर्बादी का दंश झेल रहे किसानों की परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी रामसजीवन ने बताया कि जिले में तेज बारिश व ओलावृष्टि के चलते खेतों में खड़ी फसलों को क्षति पहुंची है। वह स्वयं मौके पर जाकर स्थलीय सत्यापन कर रहे हैं। जल्द ही क्षति आंकलन पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed