{"_id":"67c739fa544cc9850b0dada1","slug":"railways-will-run-six-pairs-of-trains-on-holi-etawa-news-c-216-1-etw1005-122309-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: होली पर रेलवे चलाएगा छह जोड़ी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: होली पर रेलवे चलाएगा छह जोड़ी ट्रेनें
विज्ञापन
रेलवे जंक्शन।
- फोटो : आर्काईब
इटावा। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने शहर समेत आसपास क्षेत्र के लोगों को छह जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों की सौगात दी है। इन ट्रेनों को हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर चलाया जाएगा। होली पर इन ट्रेनों के चलने से लोगों को दिल्ली से आने में ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
यह जानकारी उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर छह जोड़ी ट्रेनों को अप-डाउन में चलाया जाएगा। इसमें प्रमुख रूप से ट्रेन संख्या 05734/05733 किटहार–अमृतसर तथा अमृतसर-किटहार होली स्पेशल ट्रेन को चलाया गया है।
इस ट्रेन को छह मार्च को किटहार से चलाया जाएगा, जो इटावा जंक्शन पर सात मार्च को सुबह आठ बजकर 15 मिनट पर पहुंचेगी।
वहीं, वापसी में यह ट्रेन आठ मार्च को पांच बजकर 33 मिनट पर आएगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 03007/03008 हावड़ा–खातीपुरा तथा खातीपुरा- हावड़ा होली विशेष ट्रेन को चलाया गया है। यह ट्रेन नौ मार्च को चलेगी जो दूसरे दिन इटावा जंक्शन पर दोपहर दो बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी, जबकि वापसी में यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 3 बजकर 47 मिनट पर आएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा ट्रेन संख्या 09117/09118 उधना- सूबेदारगंज व सूबेदारगंज- उधना साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन को उधना से शुक्रवार व सूबेदारगंज से शनिवार को चलाया जाएगा।
यह ट्रेन इटावा जंक्शन पर शनिवार को दोपहर तीन बजकर 40 मिनट पर आएगी जबकि वापसी में रविवार को दोपहर एक बजे पहुंचेगी। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को दिल्ली समेत अन्य जगहों से आने वालों को आसानी से सीट मिल सकेंगी।