फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   railway general Manager Mahesh inspection at central station

‘ओह नो! इतना गंदा सेंट्रल स्टेशन’

Sun, 17 May 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 17 May 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
railway general Manager Mahesh inspection at central station
‘ओह नो! यह सेंट्रल स्टेशन है। इतना गंदा स्टेशन मैंने आज तक नहीं देखा। जनरल बुकिंग काउंटर में बैठने तक की जगह नहीं है। बाथरूम इतने गंदे है, वेटिंग हाल में सफाई तक नहीं हुई है।’ यह बातें उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक महेश मंगल ने रेलवे अधिकारियों से कही। वे शनिवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन का निरीक्षण कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने सफाई व्यवस्था दुरुस्त न रखने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। जीएम ने यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के निर्देश दिए।  जीएम सुबह नई दिल्ली से श्रमशक्ति एक्सप्रेस से कानपुर सेंट्रल पहुंचे।
विज्ञापन


करीब आठ बजे वे डीआरएम वीके त्रिपाठी, डिप्टी सीटीएम अखलाक अहमद, डीटीएम जितेंद्र कुमार, स्टेशन अधीक्षक आरएनपी त्रिवेदी के साथ निरीक्षण को निकले। सबसे पहले उन्होंने प्लेटफार्म नंबर एक पर बने महिला और पुरुष वेटिंग हाल देखे। यहां पर गंदगी मिलने पर फटकारा। पार्सल घर और बाथरूम देखने के बाद उनका गुस्सा बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले, आप यात्रियों को क्या सुविधा देते है दिख रहा है। तभी किसी ने बताया कि फूड प्लाजा प्लेटफार्म नंबर एक पर बनेगा। बोले, सब कुछ एक नंबर पर बनेगा तो सिटी और कैंट साइड में क्या बनेगा। इसी बीच उन्होंने खानपान स्टाल संचालक से पूछा आप यात्रियों के सामान लेने पर रसीद देते है तो उसने जवाब नहीं।

प्लेटफार्म नंबर एक पर डिस्प्ले बोर्ड खराब था जबकि वेटिंगरूम की छत का प्लास्टर गिरा देख जीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने सामान लेने पर यात्रियों को रसीद देने के निर्देश दिए। इसके बाद जीएम सुरंग के रास्ते सिटी साइड में पार्किंग स्थल, आरक्षण केंद्र में गए। वहां पर गंदगी देख नाराज हुए।


कैंट साइड क्षेत्र में पार्किंग में 35 रुपये रेट देखकर सीएमआई से जानकारी की। सेंट्रल स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद वे गोविंदपुरी और जीएमसी जूही भी पहुंचे। इसके बाद करीब 2:30 बजे नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस से इलाहाबाद को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed