फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Railway chaos in Kanpur central railway station, passengers wandered for drinking water 

अव्यवस्था: कानपुर रेलवे स्टेशन पर पानी के लिए भटके यात्री, रेलवे रिकॉर्ड में गर्मी 15 अप्रैल से

Mon, 04 Apr 2022 09:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 04 Apr 2022 09:16 AM IST
सार

तेज धूप और गर्मी के सितम से कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले यात्री बेहाल है। कारण है अंग्रेजों के बनाए नियमों पर रेलवे का संचालन। दरअसल, गर्मी ने अभी से अपना कहर दिखाना शुरू दिया है कि  लेकिन रेलवे के रिकॉर्ड के मुताबिक गर्मी 15 अप्रैल से ही शुरू होगी। इसके चलते रेल यात्रियों को ठंडे पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Railway chaos in Kanpur central railway station, passengers wandered for drinking water 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में गर्मी का सितम बढ़ गया है और पानी की खपत ट्रेनों में भी बढ़ गई है। लंबी दूरी की कई ट्रेनों में पानी खत्म होने पर यात्रियों ने हंगामा किया। रविवार को कई ट्रेनों में कानपुर सेंट्रल पर पानी भरा गया। ट्रेनों के कानपुर सेंट्रल पर रुकते ही यात्री वाटर बूथ की तरफ भागने लगे।

विज्ञापन

सेंट्रल पर पानी के लिए हंगामे के दौरान आरपीएफ को बीचबचाव करना पड़ा। इन हालात में भी रेलवे अंग्रेजों के बनाए नियमों पर कायम है। उसके रिकॉर्ड में 15 अप्रैल से गर्मी शुरू होगी, तभी से सेंट्रल पर फ्रीजर चालू होंगे। स्टेशन पर ठंडे पानी के बूथ चालू न होने से खानपान के स्टॉलों पर बिक्री बढ़ गई है। अवैध वेंडर भी रेल नीर के साथ बाहर का पानी बेच रहे हैं। सेंट्रल स्टेशन पर सुबह पांच से शाम सात बजे तक रोजाना औसतन 100-110 ट्रेनों का लोड है।

विज्ञापन

इस लिहाज से स्टेशन पर पानी के पर्याप्त बूथ नहीं है। ट्रेन के स्टॉपेज समय में एक टोटी से एक या दो यात्री ही पानी भर पाते हैं। एक वाटर बूथ पर 16 से 20 नल होते हैं। स्टेशन पर पेयजल संकट की वजह से ही पानी की अवैध वेंडिंग शुरू हुई है। रविवार को कालका मेल, पुरी, मुरी, एलटीटी सहित आधा दर्जन ट्रेनों में सेंट्रल पर पानी भरा गया।
 

रेलवे स्टेशनों पर पंखे चलने लगे हैं। फ्रीजरों की मरम्मत भी हो गई है। 15 अप्रैल से चालू कराने के निर्देश हैं। हालांकि, इस संबंध में मंडल के उच्चाधिकारियों से बात कर इन्हें पहले चालू कराने की कोशिश की जाएगी। - हिमांशु शेखर उपाध्याय, डिप्टी सीटीएम, कानपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed