फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Railway and Madhya Pradesh won the match

रेलवे और मध्य प्रदेश ने जीते मैच

Fri, 05 Feb 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Fri, 05 Feb 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Railway and Madhya Pradesh won the match

एस हिमा बिंदु (88 रन) और रितु ध्रुव (53 रन) के शानदार अर्द्धशतक और मंधना सिंह की बेहतरीन गेंदबाजी (5 विकेट) की बदौलत रेलवे टीम ने छत्तीसगढ़ की टीम को 189 रन से करारी शिकस्त दी।

विज्ञापन


रेलवे के 232 रन के मुकाबले छत्तीसगढ़ की टीम 43 रन पर ही ढेर हो गई। उधर, ग्रीनपार्क मेें खेले गए दूसरे मैच मेें मध्य प्रदेश की टीम ने राजस्थान को चार विकेट से हराया।
विज्ञापन


कमला क्लब मैदान में वूमेन अंडर 23 सेंट्रल जोन लीग टूर्नामेंट में रेलवे की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। हालांकि टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। नौ रन पर पहला, 23 रन पर दूसरा विकेट गिर चुका था। 49 रन पर चार विकेट खोकर टीम संघर्ष कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बल्लेबाजी करने आईं एस हिमा बिंदु, रितु ध्रुव ने संभलकर खेलते हुए टीम का स्कोर 180 के पार पहुंचाया। बाद में अनीता लोढ़ी ने 24 गेंदों पर धुआंधार 45 रन बनाकर टीम का स्कोर 232 तक पहुंचाया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम का कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।

17.3 ओवर में टीम 43 रन पर आल आउट हो गई। मंधना सिंह ने पांच, सुचि कौशिक ने तीन और स्वाती थपलियाल ने एक विकेट लिया। उधर, ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गए मैच में एमपी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर राजस्थान को 41.2 ओवर में 105 रन के छोटे स्कोर पर समेट दिया।

तरंग झा ने तीन, पूजा ने दो और यशी पांडेय, चारु चौधरी, तमन्ना ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मध्य प्रदेश की टीम ने धीमी शुरुआत की। पहला विकेट 20 रन पर गिर गया। 50 रन के भीतर टीम के तीन विकेट गिर गए थे। इसके बाद पूजा चौधरी ने 31 रन की धैर्यपूर्ण पारी खेलकर टीम को 45.3 ओवर में जीत दिला दी


यूपी के लिए आज का मैच महत्वपूर्ण
कानपुर।
लगातार दो हार के बाद शुक्रवार को रेलवे के साथ होने वाले अहम मुकाबले में यूपी टीम को हर हाल में जीतना ही होगा। यदि टीम नहीं जीती तो उसके लिए टूर्नामेंट में आगे की राह मुश्किल होगी। वहीं टीम में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दीप्ति शर्मा के आने से टीम में मजबूती आई है। बल्लेबाज एकता सिंह को भी मैच में मौका मिल सकता है। रेलवे की टीम दोनों मैच जीत चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed