{"_id":"6e991fe7ba476f9bdbc28eb15854c4e7","slug":"raided-and-seized-illegal-kerosene-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापा मारकर अवैध केरोसिन बरामद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापा मारकर अवैध केरोसिन बरामद किया
अमर उजाला ब्यराो, कानपुर देहात
Updated Wed, 18 Nov 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को गहलौं गांव के समीप भैरों शाहजहांपुर में जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
के आदेश पर खाद्य विभाग की टीम ने खाद की दुकान पर छापा मारकर बड़े पैमाने
पर अवैध रूप से रखा केरोसिन बरामद किया। बरामद केरोसिन कोटेदार को सौंपकर
पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की।
मंगलवार दोपहर बाद जिला पूर्ति अधिकारी के आदेश पर खाद्य निरीक्षक संतोष कुमार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी शिवनारायण व थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से गहलौं गांव के समीप स्थित भैरों शाहजहांपुर गांव में गोपाल पाल पुत्र दुर्गापाल की खाद दुकान में छापामारी की।
इस दौरान दुकान के अंदर रखा लगभग 1130 लीटर केरोसिन बरामद किया जो कालाबाजारी के लिए रखा गया था। पुलिस ने आरोपी गोपाल पाल को मौके से ही धर दबोचा।
वहीं बरामद केरोसिन तेल भैरों शाहजहांपुर गांव के कोटेदार विनोद कुमार त्रिवेदी के सुपुर्द कर दिया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।