{"_id":"6a4eb0485f4237068b0b4bfc","slug":"raid-conducted-following-complaint-about-spurious-pesticides-samples-collected-kanpur-news-c-220-1-akb1007-145501-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नकली कीटनाशक की शिकायत पर मारा छापा, भरे नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नकली कीटनाशक की शिकायत पर मारा छापा, भरे नमूने
Thu, 09 Jul 2026 01:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। नकली कीटनाशक बिक्री की शिकायत पर बुधवार को कृषि विभाग और तहसील प्रशासन ने खाद की दुकानों की जांच की। टीम ने रसूलाबाद से और डेरापुर तहसील क्षेत्र में खाद की दुकानों से कीटनाशक के नमूने भरे हैं।
जिला कृषि अधिकारी प्राची पांडेय, एसडीएम शिखा संखवार और तहसीलदार संतोष कुमार सिंह ने रसूलाबाद में कृष्णा बीज भंडार, जय बाबा बीज भंडार और राठौर बीज भंडार का जायजा लिया। इस दौरान बीज भंडार संचालकों के लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर और बिक्री अभिलेख की जांच की गई। सभी दुकानों के लाइसेंस वैध पाए गए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि कुल सात दुकानों की जांच कर तीन नमूने संग्रहित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। वहीं डेरापुर में एसडीएम शालिनी उत्तम ने जिला कृषि अधिकारी के साथ कुमार ट्रेडर्स एवं निजामी एग्रो एजेंसी बीज एवं कीटनाशक दवा विक्रेताओं की दुकानों की जांच की। एसडीएम ने बताया कि दुकानों के लाइसेंस मौजूद मिले। विक्रेताओं को निर्देश दिए कि किसानों को निर्धारित दर पर ही खाद, बीज एवं कीटनाशक दवाओं की बिक्री की जाए। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, ओवररेटिंग या मानकों के विपरीत बिक्री पाए जाने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।