फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rahul Gandhi will come to the city today and will meet Shubham's family

Kanpur News: आज महानगर आएंगे राहुल गांधी, शुभम के परिजनों से मिलेंगे

Wed, 30 Apr 2025 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi will come to the city today and will meet Shubham's family
कानपुर। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी 30 अप्रैल को महानगर आएंगे। वह दोपहर बाद 3:35 बजे चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वह चारे बजे तक पहलगाम में आतंकवादियों की गोली का शिकार हुए शुभम द्विवेदी के घर हाथीपुर जाकर परिजनों से मिलेंगे। वहीं से वह चकेरी होते हुए दिल्ली वापस हो जाएंगे। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे, नेता विधान मंडल दल आराधना मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव नीलांशु चतुर्वेदी और सांसद प्रमोद तिवारी भी रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से पार्टी नेता के आगमन पर किसी तरह से स्वागत नहीं करने की की है। कहा है कि कोई भी अपने साथ फूल माला न लेकर आए, न ही जिंदाबाद के नारे लगाए। यह जानकारी नगर ग्रामीण जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने दी। कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय नेता शुभम द्विवेदी के परिवार का दुख बांटने आ रहे हैं। ऐसी घड़ी में कार्यकर्ता शालीनता से दुखी परिजनों को सांत्वना दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed