रजत यादव आपदा राहत दल रखेगी टिड्डी पर नजर हवा का रूख बदलते ही चित्रकूट की ओर बढ़ा टिड्डी दल प्रयागराज के गंगा पार एक दर्जन गांवों में टिडि्डयों ने हमला कर फसल की बर्बाद कानपुर। टिड्डी दल मध्यप्रदेश से होता हुआ सीमावर्ती जनपद प्रयागराज के कोरवा में बुधवार रात्रि में पहुंच गया था। प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से नियंत्रण किया गया तो दो भागों में बट गया। जिसमें एक दल भदोही, प्रतापगढ़, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र की ओर कूच कर गया था। अन्य दल प्रयागराज के कई गांवों में ही मडरा रहे हैं। गुरूवार को हवा का रूख बदलने पर चित्रकूट की ओर कूच कर गए हैं। टिडि्डयों का प्रकोप कानपुर की ओर बढ़ता देख प्रशासन ने पांच राहत आपदा दल टीमों का गठन कर दिया है। इसके साथ ही हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव, कानपुर देहात एवं कन्नौज बार्डर से सटे गांवों को अलर्ट कर दिया है। बुधवार को प्रयागराज के करछना व आसपास के गांवों में टिडि्डयों ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। पुलिस बल, कृषि विभाग और टिडि्डयों को भगाने के लिए डीजे बजवाया जा रहा है। इसके साथ ही रासायनिक छिड़काव भी कराया जा रहा है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि गुरुवार को हवा का रूख बदलते प्रयागराग के शहरी क्षेत्र से होते हुए कौशाम्बी तरफ बढ़ा था। इनके बॉर्डर से चित्रकूट की ओर बढ़ रहा है। जिससे संभावना है कि इनके आसपास जिलों में दल पहुंच सकता है। जिले में लगातार सावधानी बरतने के निर्देश दिए जा रहे हैं। विभाग के कर्मचारियों ने गांवों में जाकर किसानों का जागरूक भी किया है। इसके साथ ही राहत दल टीम को गठित कर दिया गया है जो किसानों को राहत के उपाय बताएंगी। खण्ड विकास अधिकारी भी करेंगे निगरानी बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह की अध्य़क्षता में आयोजित बैठक में निर्ठय लिया गया कि सभी खण्ड विकास अधिकारी अपने ग्राम प्रधानों के माध्यम से सफाई कर्मियों एवं तकनीकी सहायकों का सहयोग लेकर सभी गांवो में सर्विलांस करते हुए टिड्डी दल भ्रमण एवं रात्रि अवस्थान की स्थित पर नजर रखेंगे।साथ ही निर्देश दिए कि टिड्डी दल के प्रकोप की सूचना मिलते ही तुरंत जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग को दें। आपदा राहत दल टीम हुई गठित प्रयागराज के आसपास के गांवों में काफी नुकसान को देखते हुए निदरंतर निगरानी बनाए रखने के लिए दस ब्लाकों के लिए पांच आपदा राहत दल टीम का गठन किया गया है। जिससे इस टीम के माध्यम से समय रहते टिड़्डी दल पर नियंत्रण पाया जा सके। टीम के प्रभारी सहायक निबंधक, सहकारी समितियां, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, सहायक निदेशक(मत्स्य), जिला उद्यान अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके साथ कई सहयोगी कर्मचारियों को जागरूक करने के लिए लगाया गया है।