{"_id":"6a6fa86192f267a90a099d67","slug":"questions-related-to-clinical-applications-left-candidates-puzzled-kanpur-news-c-212-1-bnd1017-150426-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: क्लिनिकल एप्लिकेशन से जुड़े प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: क्लिनिकल एप्लिकेशन से जुड़े प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को उलझाया
विज्ञापन
कानपुर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज (सीएमएस) परीक्षा-2026 रविवार को दो परीक्षा केंद्रों पर हुई। कुल 815 अभ्यर्थियों में से 503 ने परीक्षा दी। दोनों पालियों को मिलाकर 312 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अधिकांश अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को मध्यम स्तर का बताया है। उन्होंने कहा कि पेपर में कॉन्सेप्ट आधारित (अवधारणात्मक) और क्लिनिकल एप्लिकेशन से जुड़े प्रश्न अधिक आए। केवल रटकर पढ़ने वालों के लिए यह आसान नहीं थे। अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर-एक में बेसिक मेडिकल साइंस और सामान्य अवधारणाओं पर अच्छे सवाल पूछे गए, जबकि दूसरी पाली में क्लिनिकल विषयों से जुड़े केस आधारित प्रश्नों ने सोचने पर मजबूर किया।
-- -- -- -- -- -- -- -
बोले अभ्यर्थी
पेपर का स्तर मध्यम था। कुछ प्रश्न सीधे थे, लेकिन क्लिनिकल केस आधारित सवालों ने अच्छी तैयारी की मांग की।
- प्रिया
समय का सही उपयोग करना सबसे बड़ी चुनौती रही। कुल मिलाकर पेपर संतुलित था और सिलेबस के भीतर से ही प्रश्न पूछे गए।
-विशाल
&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&
विज्ञापन
बोले अभ्यर्थी
पेपर का स्तर मध्यम था। कुछ प्रश्न सीधे थे, लेकिन क्लिनिकल केस आधारित सवालों ने अच्छी तैयारी की मांग की।
- प्रिया
समय का सही उपयोग करना सबसे बड़ी चुनौती रही। कुल मिलाकर पेपर संतुलित था और सिलेबस के भीतर से ही प्रश्न पूछे गए।
-विशाल
&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&