{"_id":"6a0f72b15526a6f2b00768eb","slug":"qualified-for-the-state-tournament-with-victory-in-kho-kho-kanpur-news-c-362-1-ka11003-148036-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: खो-खो में जीत के साथ स्टेट टूर्नामेंट के लिए किया क्वालीफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: खो-खो में जीत के साथ स्टेट टूर्नामेंट के लिए किया क्वालीफाई
विज्ञापन
कानपुर। तीन दिवसीय सीआईएससीई इंटर स्कूल खो-खो टूर्नामेंट (कानपुर साउथ जोन) का फाइनल मैच गुरुवार को यूपी किराना स्कूल के मैदान पर खेला गया। प्रतियोगिता में साउथ जोन के 16 विद्यालयों के कुल 504 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विजेता टीमों ने स्टेट टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यूपी किराना सेवा समिति विद्यालय किदवई नगर और दि चिंटल्स स्कूल रतनलाल नगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन किया गया। समापन समारोह में प्रधानाचार्या रागिनी राठौर ने विजेताओं को मेडल सौंपे। निर्णायक की भूमिका जिला खो-खो संघ के सचिव विपिन कुमार सोनकर, मुख्य निर्णायक रोहित कुमार व रेफरी बोर्ड के चेयरमैन रामजी प्रजापति ने निभाई।
विभिन्न वर्गों के विजेता
अंडर-14 बालक वर्ग में स्वराज्य इंडिया पब्लिक स्कूल पहले, यूपी किराना सेवा समिति दूसरे और चिंटल्स स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।
अंडर-14 बालिका वर्ग में सेंट थाॅमस स्कूल विजेता बना। स्वराज्य इंडिया पब्लिक स्कूल उपविजेता और द चिंटल्स स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।
अंडर-17 बालक वर्ग में द चिंटल्स स्कूल ने खिताब जीता। सेंट थामस स्कूल दूसरे और एसआर एजूकेशन सेंटर तीसरे स्थान पर रहा।
अंडर-17 बालिका वर्ग में भी द चिंटल्स ने बाजी मारी। वेंडी एकेडमी उपविजेता और राधा कृष्णा मेमोरियल एजूकेशन सेंटर को तीसरा स्थान मिला।
अंडर-19 बालक वर्ग में यूपी किराना सेवा समिति स्कूल अव्वल रहा। सेंट थॉमस स्कूल दूसरे और स्वराज्य इंडिया पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।
अंडर-19 बालिका वर्ग में भी यूपी किराना का दबदबा रहा। सेंट थॉमस स्कूल को दूसरा और मदर टेरेसा स्कूल को तीसरा स्थान मिला।