फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Purnachandra Vidyaniketan emerged as the overall champion at the Press Championship.

Kanpur News: प्रेस चैंपियनशिप में पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन बना ओवरऑल चैंपियन

Thu, 30 Jul 2026 02:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Purnachandra Vidyaniketan emerged as the overall champion at the Press Championship.
कानपुर। पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन में चल रही अंतरविद्यालय पावरलिफ्टिंग (बेंच प्रेस) चैंपियनशिप का समापन बुधवार को हुआ। अंतिम दिन 66, 74, 83, 93 और 105 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले खेले गए। पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीता, जबकि अमन चौरसिया बेस्ट लिफ्टर बने।
विज्ञापन


74 किलोग्राम भार वर्ग में गुरु नानक पब्लिक स्कूल के अमन चौरसिया ने 112 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। श्रीराम पब्लिक स्कूल के मृत्युंजय सिंह ने 80 किलोग्राम के साथ रजत और केआर एजुकेशन के देवांश सिंह ने 75 किलोग्राम भार उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया। 83 किलोग्राम भार वर्ग में पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन के सार्थक यादव ने 80 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन के आर्यन सिंह ने 65 किलोग्राम के साथ रजत और दुर्गा प्रसाद विद्यालय के हिमांशु शेखर ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


93 किलोग्राम भार वर्ग में पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन के आव्यांश मेहरोत्रा ने 92 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दून इंटरनेशनल स्कूल के ऋषभ जायसवाल ने 85 किलोग्राम के साथ रजत और दुर्गा प्रसाद विद्यालय के अर्जुन कुशवाहा ने 75 किलोग्राम भार उठाकर कांस्य पदक प्राप्त किया। 105 किलोग्राम भार वर्ग में गुरु नानक पब्लिक स्कूल के देवर्षि शुक्ला ने 117 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन के आर्यन कटियार ने 100 किलोग्राम भार उठाकर रजत और डीपीएस आजाद नगर के शादिक अली खान ने 72 किलोग्राम भार उठाकर कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में 81.11 अंकों के साथ गुरु नानक पब्लिक स्कूल के अमन चौरसिया को बेस्ट लिफ्टर का खिताब प्रदान किया गया। टीम चैंपियनशिप में 34 अंकों के साथ पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन ओवरऑल चैंपियन बना, जबकि 10 अंकों के साथ गुरु नानक पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा। प्रिंसिपल राकेश उपाध्याय ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed