फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Punjab National Bank made a big change, important news for account holders

पीएनबी ने किया बड़ा बदलाव: खाताधारकों को अनिवार्य रूप से 24 घंटे पहले देनी होगी इसकी जानकारी, पढ़ें पूरी खबर

Thu, 03 Mar 2022 01:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 03 Mar 2022 01:07 PM IST
सार

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की ओर से विकसित पीपीएस में बड़ी चेक जारी करने वाले ग्राहक को कुछ आवश्यक जानकारी दोबारा देनी होगी। खाता संख्या, चेक नंबर, चेक अल्फा कोड, जारी करने की तारीख, राशि, लाभार्थी का नाम जैसे विवरण देने होंगे।

विज्ञापन
Punjab National Bank made a big change, important news for account holders
पंजाब नेशनल बैंक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चेक के जरिये होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए पंजाब नेशनल बैंक ने बड़ा कदम उठाया है। बैंक में 10 लाख से अधिक का चेक आने पर सीधे भुगतान नहीं किया जाएगा। खाताधारक से इस संबंध में अनिवार्य रूप से कुछ जानकारियां मांगी जाएंगी।

विज्ञापन


नया नियम चार अप्रैल से प्रभावी होगा। आरबीआई के निर्देश पर बैंकों ने एक जनवरी 2021 से पॉजिटिव पे सिस्टम (पीपीएस) लागू किया था। इस व्यवस्था में 50 हजार या इससे ज्यादा का चेक होने पर बैंक संबंधित ग्राहक से जानकारी करता है।
विज्ञापन


हालांकि इसमें अनिवार्यता नहीं है। किसी तरह का संदेह होने पर बैंक अफसर पूछताछ कर लेते हैं। लेकिन अब आरबीआई ने 10 लाख से ऊपर के चेक पर पीपीएस अनिवार्य कर दिया है। बैंक ऑफ बड़ौदा एक फरवरी से ही नई व्यवस्था लागू कर चुका है। अब पीएनबी ने नई व्यवस्था संबंधी निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएनबी ऑफिसर एसोसिएशन के पूर्व मंडलीय सचिव अनिल कुमार मिश्रा और पंजाब नेशनल बैंक प्रोग्रेसिव इंप्लाइज एसोसिएशन के प्रदेश उपमहामंत्री संजय त्रिवेदी ने बताया कि नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की ओर से विकसित पीपीएस में बड़ी चेक जारी करने वाले ग्राहक को कुछ आवश्यक जानकारी दोबारा देनी होगी।

खाता संख्या, चेक नंबर, चेक अल्फा कोड, जारी करने की तारीख, राशि, लाभार्थी का नाम जैसे विवरण देने होंगे। चेक देने से 24 घंटे पहले इन विवरणों को बैंक के साथ साझा करना होगा। ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एसएमएस बैंकिंग या अपनी गृह शाखा के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में विवरण साझा करेंगे। शहर में पीएनबी की 50 से ज्यादा शाखाएं हैं और 10 लाख से ज्यादा खाताधारक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed