फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   pulis apane lie khud taiyaar karegee maask

पुलिस अपने लिए खुद तैयार करेगी मास्क

Wed, 08 Apr 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
pulis apane lie khud taiyaar karegee maask
कन्नौज। कोरोना वायरस के चलते मास्क के संकट को देखते हुए पुलिस अपने लिए खुद मास्क तैयार करेगी। पुलिस लाइन में बनने वाले मास्क पुलिसकर्मियों के अलावा आम लोगों को भी मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन

कानपुर जोन के आईजी मोहित अग्रवाल ने रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों को पुलिस लाइन में यूनिट शुरू कर मास्क तैयार कराने के निर्देश दिए हैं। इसमें पुलिस लाइन के दर्जी, फॉलोअर और महिला कांस्टेबलों को लगाया जाएगा। अगर पुलिस लाइन में दर्जी की तैनाती नहीं है तो बाहर से दर्जी को बुलाकर प्रशिक्षण देकर मास्क तैयार कराए जाएंगे।
विज्ञापन

आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि संकट के चलते पुलिस कर्मियों को पर्याप्त मास्क नहीं मिल पा रहे हैं। पुलिस कर्मी 24 घंटे सड़क पर ड्यूटी करते हैं। सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। सभी जनपदों की पुलिस लाइन को रोजाना एक हजार मास्क तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि जल्द ही पुलिस लाइन में मास्क बनाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed