पब्लिक बोलः 'ये क्या हो रहा है भैया'-मार्केट से 2000 के नोट गायब, एटीएम मशीन कैशलेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी जैसे हालात एक बार फिर से देखने को मिल रहे हैं। एटीएम मशीनों के बाहर कैश निकालने के लिए लोगों की लंबी लाइनें लगी हैं लेकिन रुपये किस्मत वालों को ही मिल रहे हैं। बिहार के बाद अब यूपी के तमाम शहरों में नगदी की समस्या विकराल रूप धारण करने में लगी है। कानपुर शहर की तमाम एटीएम मशीनों से रुपये खत्म हो चुके हैं।अचानक मार्केट दो हजार के नोट गायब हो गए हैं। दूसरी ओर एटीएम मशीनों के कैशलेस होने की वजह से जनता को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। गोविंद नगर स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में पैसे निकालने आए राजीव अग्निहोत्री बताते हैं कि देश में ये सब क्या हो रहा है, जरूरत पड़ने पर पैसे नहीं मिलते। बर्रा विश्वबैंक निवासी सोनाली ने कहा कि इसी महीने बहन की शादी है लेकिन कैश नहीं मिल पा रहा।
बिहार में कैश के संकट के बारे में तो सभी जान चुके होंगे लेकिन अब इसका संकट उत्तर प्रदेश में भी है। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक बुलाई है। यूपी के कई जिलों में कैश नहीं मिल रहा है। कहा जा रहा है कि सीएम योगी नकदी संकट को लेकर कल वित्त मंत्री अरुण जेटली को पत्र लिख सकते हैं।
मंगलवार को कानपुर में नोटबंदी जैसे हालात दिखे। शहर की तमाम एटीएम मशीनों में रुपये नहीं थे जिसकी वजह से लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बैंक सूत्रों का कहना है कानपुर के अलावा अन्य शहरों में लोगों के जरूरत से ज्यादा कैश निकालने की वजह से परेशानी हो रही है। एटीएम खाली होने से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ रही है। क्योंकि महिलाएं एटीएम से पैसे निकाल कर घरेलू समान की खरीदारी करती हैं।