{"_id":"59c9292b4f1c1bdb538b45ab","slug":"protest-against-baba-ramarahim-and-honipreeti-puppets","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा रामरहीम और हनीप्रीत को बताया पाखंडी, विनाश के लिए यहां हुई महाआरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा रामरहीम और हनीप्रीत को बताया पाखंडी, विनाश के लिए यहां हुई महाआरती
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
पाखंडियों के विनाश की प्रार्थना देवी मां से करते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाखंडी बाबाओं के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए लोगों ने कुछ ऐसा कर दिया कि देखने वाले सभी हैरान रह गए। कानपुर में युग दधीचि देहदान संस्थान की ओर से सोमवार को बड़ा चौराहे पर पाखंडी बाबाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा था। बाबा रामरहीम और हनीप्रीत का प्रतीकात्मक रूप बनाकर उन्हें दंड देने के लिए रस्सियों से खींचा वहीं मौजूद लोगों ने पांखंडनाशिनी मां दुर्गा की महाआरती उतारकर उनसे पांखडियों को समाप्त करने की प्रार्थना की।
बेटियों ने यह पहल की है इसे आगे बढ़ाना होगा। प्रदर्शन में प्रतिष्ठा सिंह (दुर्गा मां), आकृति, प्रगति, रक्षा, अंजलि, पलक, श्रुति, रिया, वैष्णवी शामिल हुईं। इस मौके पर संयोजक मनोज सेंगर, कर्नल प्रभा अवस्थी, डॉ. कामायनी शर्मा, डॉ. वीसी रस्तोगी, माधवी सेंगर, रविकांत तिवारी, घनश्याम शुक्ला, प्रकाश धवन, राजू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियों ने ‘हे मां दुर्गा सुनो पुकार बलात्कारियों का करो संहार’ और ‘मां दुर्गा जल्दी आओ, ढोंगी बाबाओं से हमें बचाओ’ नारे लगाए। निवर्तमान महापौर जगतवीर सिंह द्रोण ने कहा कि समाज में इन बाबा रूपी लुटेरों के खिलाफ सभी को खड़ा होना होगा।