फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Protective carbine trial start

प्रोटेक्टिव कार्बाइन का ट्रायल शुरू

Tue, 30 Dec 2014 02:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 30 Dec 2014 02:41 AM IST
विज्ञापन
Protective carbine trial start
स्माल आर्म्स फैक्ट्री और डीआरडीओ के साझा प्रयास से तैयार की गई ज्वाइंट वेंचर प्रोटेक्टिव कार्बाइन(जेवीपीसी) का ट्रायल सोमवार से शुरू हो गया है।  फैक्ट्री प्रबंधन ने ट्रायल फैक्ट्री में ही चलने की बात कही है। इसके नतीजे चार से पांच दिन के भीतर आने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन


अरसे से आर्मी में एक ऐसी कार्बाइन की जरूरत महसूस की जा रही है, जो क्लोज क्वार्टर बैरल यानी नजदीक से लड़े जाने वाले युद्ध के लिए मुफीद हो। पूर्व में अमोघ कार्बाइन का ट्रायल इस मकसद से आर्मी ने किया था, पर वह उनके तमाम मानकों में खरी नहीं उतरी।
विज्ञापन


इसके बाद रक्षा मंत्रालय ने डीआरडीओ और एसएएफ को साझा प्रयास से अपनी आवश्यकतानुसार कार्बाइन बनाने के निर्देश दिए थे। आर्मी को 5.56 कैलिबर की तीन किलो से कम वजन, दो सौ मीटर की मारक क्षमता की कार्बाइन की आवश्यकता है, जिससे सात सौ राउंड प्रति मिनट फायर संभव हों। इसे देखते हुए डीआरडीओ और एसएएफ ने काफी शोध के बाद जेवीपीसी का निर्माण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई राउंड का ट्रायल करने में सामने आई कमियों को दूर करने के बाद अब इसे आर्मी ट्रायल के लिए तैयार किया गया है। एसएएफ के संयुक्त महाप्रबंधक कैलाश नाथ आर्य ने बताया कि ट्रायल फैक्ट्री में शुरू हुआ है।


इसमें फैक्ट्री के अलावा डायरेक्टर जनरल ऑफ क्वालिटी एश्योरेंस के अधिकारियों के अलावा आर्मी के अफसर भी मौजूद रहे। पूरे सप्ताह ट्रायल चलेगा। उसके बाद इसकी सफलता को लेकर कोई दावा किया जाएगा।

सफलता के बाद इसके बड़े पैमाने पर निर्माण के ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed