फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Prostitution was going on under the guise of spa in Kanpur, five centers busted, 13 women and seven men arrest

Kanpur: स्पा की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, तीन सेंटरों का भंडाफोड़, 13 महिलाएं और सात पुरुष गिरफ्तार

Thu, 27 Apr 2023 11:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 27 Apr 2023 11:13 PM IST
सार

Kanpur Crime: गुमटी नंबर पांच स्थित एक कॉम्प्लेक्स में तीन स्पा सेंटर चल रहे थे। इनमें स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार हो रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर 13 महिलाओं और सात पुरुषों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Prostitution was going on under the guise of spa in Kanpur, five centers busted, 13 women and seven men arrest
स्पा सेंटरों पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के गुमटी नंबर पांच में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा पुलिस ने गुरुवार को किया है। एक कॉम्प्लेक्स में चल रहे तीन स्पा सेंटरों पर पुलिस ने एक साथ छापा मारा। मौके से 13 महिलाओं और सात पुरुषों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

यहां से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। सीपी बीपी जोगदंड को काफी समय से नजीराबाद थाना क्षेत्र में स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। गुरुवार को डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार व एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन किया।
विज्ञापन

पुलिस फोर्स ने गुमटी नंबर पांच स्थित आईडीबीआई बैंक के आया सिंह कॉम्प्लेक्स में तीन स्पा सेंटरों पर छापा मारा। यहां से 13 महिलाओं व सात पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए लोगों ने बताया कि स्पा सेंटर में मसाज के साथ महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 सौ से दो हजार वसूलते थे
युवकों से 15 सौ से दो हजार रुपये वसूले जाते थे। एक दिन में 10 से 20 युवक हर स्पा सेंटर में पहुंचते थे। एडीसीपी अंकिता शर्मा ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी, जिस पर कार्रवाई की गई है।

शिकायतों के बाद भी पुलिस ने नहीं की थी कार्रवाई
आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि सुबह 11 से शाम आठ बजे तक युवकों का आनाजाना लगा रहता था। इस संबंध में स्थानीय पुलिस से कई बार शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने कभी कार्रवाई नहीं की। वहीं, स्पा सेंटर संचालक पुलिस से सेटिंग होने का दावा करके हमेशा विवाद पर उतारू रहते थे।

40 से 70 हजार जाता था किराया
स्पा सेंटर के संचालकों ने कॉम्प्लेक्स में पूरा अपार्टमेंट किराये पर ले रखा है। सूत्रों के अनुसार स्पा सेंटर का संचालन करने के लिए मकान मालिक को 40 से 70 हजार रुपये प्रति माह तक का किराया चुकाया जा रहा था। इसके पहले 15 अक्तूबर 2022 को पुलिस ने रावतपुर थाना क्षेत्र में व्यापार का पर्दाफाश किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed