फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Proposal submitted for a new sewer line to alleviate waterlogging in Transport Nagar.

Kanpur News: ट्रांसपोर्टनगर में जलभराव से राहत के लिए भेजा नई सीवर लाइन का प्रस्ताव

Tue, 28 Jul 2026 02:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Proposal submitted for a new sewer line to alleviate waterlogging in Transport Nagar.
कानपुर। ट्रांसपोर्टनगर में जलभराव की समस्या को लेकर उत्तर प्रदेश मोटर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन और जलकल विभाग के अधिकारियों की बैठक सोमवार को हुई। इसमें एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने 25 जुलाई को हुई बारिश के बाद गोदामों में जलभराव होने और इससे करोड़ों रुपये का माल खराब होने की बात कही। पदाधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। इस पर अफसरों ने नई सीवर लाइन का प्रस्ताव भेजने की बात बताई।
विज्ञापन


बैठक में जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता सचिन यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने एसोसिएशन पदाधिकारियों के साथ ट्रांसपोर्टनगर की सीवर लाइनों का निरीक्षण किया। इसके बाद जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई निर्णय लिए गए। जलकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ट्रांसपोर्टनगर में करीब 500 मीटर लंबी नई सीवर लाइन डालने का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। तीन माह के भीतर इसकी स्थलीय प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। इसके अलावा क्षेत्र के सभी खुले सीवर चैंबरों पर जल्द ढक्कन लगाए जाएंगे। चोक पड़ी सीवर लाइनों की सफाई अगले दो सप्ताह में चरणबद्ध तरीके से कराई जाएगी। नगर निगम के सहयोग से पॉलिथीन मुक्त पर जोर देकर पानी की निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने पर भी काम किया जाएगा। बैठक में मनीष कटारिया, राघवेंद्र वर्मा, चेतन कत्याल, अरुण कुमार वाधवा, आनंद अग्रवाल, गुलशन छाबड़ा, राजेंद्र सिंह सेठी, यतीश सिंह, माधव नाथ, अभिषेक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed