फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Proposal for charging station approved; e-buses to now run up to Akbarpur.

Kanpur News: चार्जिंग स्टेशन का प्रस्ताव पास, अब अकबरपुर तक चलेंगी ई-बसें

Sun, 21 Jun 2026 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 21 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Proposal for charging station approved; e-buses to now run up to Akbarpur.
कानपुर देहात। इटावा-कानपुर हाईवे पर बारा गांव में पुराने बस स्टैंड पर परिवहन निगम की जमीन पर जल्द ही चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार होगा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद कार्यदायी संस्था को नामित किया गया है। जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। संस्था द्वारा परिवहन निगम को प्रति यूनिट एक रुपये के हिसाब से लीव रेंट दिया जाएगा।
विज्ञापन

बारा टोल प्लाजा के नजदीक ही परिवहन निगम का रोडवेज बस अड्डा था। हाईवे बनने से पहले यह कानपुर जाने का मुख्य मार्ग हुआ करता था लेकिन हाईवे बनने के बाद से यहां रुकने वाली रोडवेज बसें सीधे निकल जाती हैं। ऐसे में बस अड्डा अनुपयोगी हो गया और यह जगह खाली पड़ी है। आंशिक हिस्से पर बारा पुलिस चौकी संचालित हो रही है। जिले में ई-बसें रनियां तक संचालित हैं जबकि ई-बसों को अकबरपुर व रूरा तक संचालन की मांग होती रही है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष के बजट में हर जिले में एक ई-चार्जिंग स्टेशन बनाने की बात कही गई थी। इस पर माती डिपो के एआरएम ने बारा में खाली पड़ी जमीन ई-चार्जिंग स्टेशन के लिए उपयुक्त बताते हुए शासन को प्रस्ताव भेजा था। जिसके बाद शासन से इसकी स्वीकृति मिली है। साथ ही शासन स्तर से यूपी रिन्यूएबल एंड ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को निर्माण करने के लिए कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। हालांकि अभी इसके निर्माण में आने वाले खर्च का आकलन नहीं किया जा सका है। विभाग के अधिकारी डेढ़ से दो करोड़ रुपये के खर्च का आकलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................
कंपनी ने किया सर्वे, जल्द शुरू होगा काम
निगम से नामित कार्यदायी संस्था यूपी रिन्यूएबल एंड ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की टीम ने बारा स्थित रोडवेज बस स्टैंड की जमीन के सर्वे का काम पूरा कर लिया है। जल्द ही जमीन के हिसाब से लेआउट तैयार कर काम शुरू किया जाएगा। विभाग के अनुसार चार्जिंग स्टेशन तैयार करने में करीब एक वर्ष का समय लग सकता है। इसमें सबसे पहले विद्युत निगम से चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए कनेक्शन लिया जाएगा। इसके बाद स्ट्रैक्चर तैयार करने का काम हो सकेगा।
......................
जनपद के अलावा अरौल व फतेहपुर में बनेगा चार्जिंग स्टेशन
जनपद में बारा गांव के अलावा फतेहपुर व कानपुर से बिल्हौर जाने वाले मार्ग पर अरौल में एक-एक चार्जिंग स्टेशन बनाने की तैयारी है। इसके प्रस्ताव पर भी मुहर लग चुकी है। जिसका निर्माण कार्य किए जाने के लिए यूपी रिन्यूएबल एंड ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को ही नोडल बनाया गया है। इन स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनने से ई-बसों के अलावा निजी ई-वाहनों को चार्ज करने की सुविधा होगी। इसके अलावा निगम की खाली पड़ी जमीन का उपयोग होने से राजस्व बढ़ सकेगा।
.....................
रूरा तक होगी ई-बसों की पहुंच, सात हजार यात्रियों को मिलेगा लाभ
बारा स्थित रोडवेज बस अड्डे पर ई-चार्जिंग प्वाइंट बनने से कानपुर-रनियां के बीच चलने वाली ई-बसों की पहुंच अकबरपुर, रूरा तक हो सकेगी। इससे कानपुर तक प्रतिदिन सफर करने वाले करीब सात हजार यात्रियों को लाभ मिलेगा। सिटी बसों के बंद होने के बाद से स्थानीय यात्री काफी समय से ई-बसों को रनियां के बजाय अकबरपुर, रूरा तक चलाए जाने की मांग करते रहे हैं लेकिन चार्जिंग स्टेशन न होने से मामला अधर में लटका है। इसके अलावा निजी ई-वाहन स्वामियों को भी सहूलियत होगी।

.....................
बयान.........
बारा में परिवहन निगम की जमीन काफी समय से खाली पड़ी है। इसे उपयोग में लाने के उद्देश्य से चार्जिंग स्टेशन बनाने का प्रस्ताव किया गया था। जिसे मंजूर करते हुए निदेशालय से निर्माण कार्य किए जाने के लिए कार्यदायी संस्था को नामित किया गया है। कंपनी की टीम ने सर्वे का काम पूरा कर लिया है। जल्द ही लेआउट तैयार कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। - मोहम्मद अशफाक, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed