फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   programe

जैविक खेती कर बढ़ाएं आमदनी: कृषि राज्यमंत्री

Wed, 18 Nov 2020 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
programe
भैंसाया में कार्यक्रम संबोधित करते कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। किसान वैज्ञानिकों की सलाह लेकर जैविक खेती करें तो अच्छी पैदावार होगी। इससे आमदनी बढ़ने के साथ फसल शरीर के लिए लाभकारी होगी। ये बातें भैंसायां गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कही।
विज्ञापन

मंगलवार को रसूलाबाद कस्बे के भैंसायां गांव में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि सरकारी किसानों की समस्या दूर करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। यूरिया व डीएपी से लाभकारी कीट मर जाते हैं। इससे फसल को पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। विधायक निर्मला संखवार ने सरकार की ओर से चलाए जा रही मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अंकित शर्मा ने राजस्थानी लोक नृत्य प्रस्तुत किया। समूह नृत्य देखकर सभी तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र व एसपी केके चौधरी कार्यक्रम में पहुंचे। एसपी ने कहा कि किसी भी समय समस्या होने पर वह 1090 व 1076 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर शिकायत करें। तत्काल समाधान किया जाएगा। मौजूद महिलाओं से कहा कि अब चुप्पी तोड़कर मुकाबला करने की जरूरत है। कार्यक्रम में कोरोना फाइटरों को भी सम्मानित किया गया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामविलास त्रिपाठी, कार्यक्रम संयोजक रामकृपाल भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed