फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Professor pull chain in Shatabdi Express

रेलवे के नियम ताक पर रख शताब्दी एक्सप्रेस में प्रोफेसर ने की चेन पुलिंग, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 04 Oct 2020 08:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 04 Oct 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
Professor pull chain in Shatabdi Express
सांकेतिक तस्वीर
दिल्ली से लखनऊ जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में चेन पुलिंग में प्रोफेसर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। चेन पुलिंग से करीब दस मिनट बाद शताब्दी एक्सप्रेस रवाना हो सकी। मेरठ के चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय के प्रोफेसर देवेंद्र सिंह ‘सिंधू’ ने रविवार दोपहर 12 बजे दिल्ली से लखनऊ जा रही रनथ्रू स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में चेन पुलिंग कर दी।
विज्ञापन


इससे वह जंक्शन पर रुक गई। रनथ्रू गाड़ी रुकते ही स्टेशन मास्टर मेहंदी हसन और आरपीएफ इंस्पेक्टर श्रीनिवास मिश्रा मौके पर पहुंचे। चालक से गाड़ी रुकने की जानकारी ली। उसने चेन पुलिंग की बात बताई।
विज्ञापन


तभी प्रोफेसर देवेंद्र गाड़ी से उतरे। सिपाही ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्हें कानपुर उतरना था। झपकी आ जाने से वह सेंट्रल स्टेशन पर नहीं उतर पाए। गाड़ी चलने के बाद नींद खुली तो वह शुक्लागंज पहुंच चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उन्होंने उन्नाव स्टेशन पर उतरने के लिए चेन पुलिंग कर दी। चेन पुलिंग से ट्रेन दस मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। आरपीएफ इंस्पेक्टर श्रीनिवास मिश्रा ने बताया कि प्रोफेसर पर चेन पुलिंग की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed