फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Prof.ramgopal reached etawah with eight hundren cars

सैकड़ाे गाड़ियों का काफिला लेकर इटावा पहुंचे प्रो.रामगोपाल, बोले- कमजोर न समझो मुझे

Mon, 26 Sep 2016 04:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 26 Sep 2016 04:24 PM IST
विज्ञापन
Prof.ramgopal reached etawah with eight hundren cars
इटावा में पत्रकारों से बातचीत करते सांसद प्रो.रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला, इटावा
 
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी में चल रहे सियासी घमासान के बीच सांसद प्रो. रामगोपाल सोमवार को खुलकर सामने आए। फिरोजाबाद से लेकर इटावा तक उन्होंने शक्ति प्रदर्शन कर खुद की ताकत दिखाई। करीब आठ सौ से अधिक गाड़ियों का काफिला लेकर वह इटावा पहुंचे थे। उन्होंने यहां पूरे विवाद पर पहली बार चुप्पी तोड़ी और बोले हमें  किसी से कमजोर न समझें। हम किसी  से कम नहीं है। उनके साथ उनके बेटे और सांसद अक्षय यादव भी थे।  
 

शिवपाल पर बरसे

Prof.ramgopal reached etawah with eight hundren cars
प्राे.रामगाेपाल व श‌िवपाल स‌िंह यादव
प्रो.रामगोपाल ने प्रेस वार्ता कर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और अपने छोटे भाई पर निशाना साधा। इशारों ही इशारों में बोले, गलत तरीके से नेताओं का निष्कासन किया जा रहा है। सभी को पार्टी में फिर से वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने भांजे अरविंद प्रताप यादव के निष्कासन को भी गलत ठहराया। बोले, अरविंद पर कोई ऐसा आरोप नहीं है जिसके चलते उसे पार्टी से निकाला जा सके। यह सभी निष्कासन गलत तरीके से किए गए हैं।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलवाले हैं नेताजी

Prof.ramgopal reached etawah with eight hundren cars
मुलायम स‌िंह यादव

प्रो.रामगोपाल ने मुलायम सिंह यादव की भी खूब तारीफें की। बोले वह बड़े दिलवाले हैं। पार्टी में गलत कामों को जरूर रोकेंगे। निष्कासित नेताओं को भी वही वापस पार्टी में लाएंगे। उन्हाेंने भतीजे अखिलेश यादव की जमकर तरीफ भी की। बोले, अखिलेश बेहतरीन काम कर रहे हैं और अगले 25 साल तक वही मुख्यमंत्री बने रहेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed