फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Procurement centers are ready for the purchase of food grains, now farmers are waiting.

Kanpur News: श्रीअन्न खरीद के लिए क्रय केंद्र तैयार, अब किसानों का इंतजार

Mon, 12 Oct 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 12 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Procurement centers are ready for the purchase of food grains, now farmers are waiting.
कानपुर देहात। खरीफ विपणन वर्ष में मोटे अनाज (श्रीअन्न) की सरकारी खरीद के लिए खाद्य विभाग ने कुल 43 क्रय केंद्र बनाए हैं। क्रय नीति घोषित हो गई है, लेकिन अभी जिले का लक्ष्य तय नहीं हुआ है। इधर क्रय केंद्रों पर उपज लेकर किसानों के पहुंचने का इंतजार है।
विज्ञापन

जनपद में करीब तीन लाख से अधिक पंजीकृत किसान हैं। मोटे अनाज बिक्री के लिए करीब सात सौ किसानों ने पंजीयन कराया है। मक्का की फसल लगभग किसानों ने खेत से उठा ली है। जबकि बाजरा व ज्वार की फसल इसी माह आने की उम्मीद है। इधर, जिले में खाद्य विभाग के क्रय केंद्रों पर श्रीअन्न की सरकारी खरीद की तैयारी है। बाजरा के लिए 18, ज्वार के लिए 16 और मक्का की खरीद के लिए 9 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। मक्का के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2410 रुपये प्रति क्विंटल तय है। बाजरा के लिए 2900 रुपये प्रति क्विंटल और ज्वार के लिए हाईब्रिड किस्म पर 4023 रुपये प्रति क्विंटल और मालदांडी किस्म के लिए 4073 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य तय है।
विज्ञापन

बीते साल बाजरा के लिए 14500 मीट्रिक टन और ज्वार के लिए 11000 मीट्रिक टन और मक्का के लिए 1500 मीट्रिक टन खरीद लक्ष्य दिया गया था। इस बार क्रय नीति देरी से आने की वजह से अभी कितनी खरीद की जानी है इसका लक्ष्य तय होना शेष है। हालांकि खाद्य एवं विपणन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी क्रय केंद्र खुल गए हैं। यदि किसान अनाज लेकर आएगा तो तौल कराई जाएगी। किसान के खाते में पीएफएमएस के जरिये ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....................
बयान....
बाजरा, मक्का व ज्वार की सरकारी खरीद के लिए क्रय केंद्रों का संचालन एक अक्तूबर से शुरू कर दिया गया है। हालांकि अभी करीब दस दिन बाद क्रय केंद्रों पर किसान अनाज लेकर पहुंचेंगे इसकी उम्मीद है। 31 दिसंबर तक खरीद की जानी है। फिलहाल जिले में कितनी खरीद की जानी है इसका लक्ष्य तय नहीं हुआ है। - देवेंद्र सिंह, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
.................
क्रय केंद्रों पर एक नजर
मक्का : उपमंडी स्थल अकबरपुर, जैनपुर एट उपमंडी स्थल अकबरपुर, रनियां एट मंडी रूरा, मंडी पुखरायां प्रथम व द्वितीय, राजपुर एट मंडी पुखरायां, मंडी झींझक, संदलपुर एट मंडी झींझक और रसूलाबाद।
बाजरा : उपमंडी स्थल अकबरपुर प्रथम, द्वितीय, जैनपुर एट उपमंडी अकबरपुर, मंडी रूरा, मैथा प्रथम एट मंडी रूरा, मैथा द्वितीय एट मंडी रूरा, मंडी पुखरायां प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ, राजपुर एट मंडी पुखरायां, गजनेर एट मंडी पुखरायां, मंडी झींझक प्रथम व द्वितीय, संदलपुर एट मंडी झींझक, डेरापुर एट मंडी झींझक और रसूलाबाद।

ज्वार : उपमंडी स्थल अकबरपुर प्रथम व द्वितीय, जैनपुर एट उपमंडी अकबरपुर, मंडी रूरा, मैथा प्रथम व द्वितीय एट मंडी रूरा, रनियां एट मंडी रूरा, मंडी पुखरायां प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ, गजनेर एट मंडी पुखरायां, राजपुर एट मंडी पुखरायां, संदलपुर एट मंडी झींझक, डेरापुर एट मंडी झींझक और रसूलाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed