फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Priyanka Gandhi tweets against UP government

प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर हमला, आर्थिक तंगी के चलते स्कूल छोड़ने वाली महिमा को लेकर कसा तंज

Sun, 05 Jan 2020 12:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 05 Jan 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi tweets against UP government
प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को महिला सुरक्षा और शिक्षा को लेकर भाजपा सरकार पर तंज कसा। प्रियंका ने अमर उजाला डॉट कॉम की खबर 'आर्थिक तंगी से रिक्शा चालक की बेटी नहीं पढ़ पाई तो दी जान' को ट्वीट किया।
विज्ञापन


साथ ही लिखा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार का ध्यान ऐसे किसी मुद्दे पर नहीं जाता है। हम सबको ये संकल्प लेना चाहिए कि हर महिमा की शिक्षा और सुरक्षा के हक को कायम करेंगे।
विज्ञापन

 



बताते चलें कि कानपुर में आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण हाईस्कूल के बाद पढ़ाई छूट जाने से क्षुब्ध बर्रा थाना क्षेत्र निवासी युवती ने शनिवार को फांसी लगा ली। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिक्शा चालक बंसल सक्सेना पत्नी आशा व दो बेटियों महिमा (18) और हेमा के साथ बर्रा आठ सी ब्लॉक में किराये के मकान में रहते हैं। आशा लोगों के घरों में काम करती हैं। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि शनिवार को घर पर महिमा अकेले थी।


दोपहर को काम से लौटने पर आशा को महिमा का शव दुपट्टे के सहारे पंखे के कुंडे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि आर्थिक स्थित खराब होने की वजह से हाईस्कूल के बाद महिमा की पढ़ाई बंद करा दी गई थी जबकि, वह आगे और पढ़ना चाहती थी।

इसी बात से वह दुखी थी। महिमा की बड़ी बहनों सोनी और शिवानी की शादी हो चुकी है। वहीं, पुलिस ने युवती के पास से उसका मोबाइल फोन बरामद किया। लास्ट कॉल युवती के जीजा की मिली है, जिनसे बात करने के बाद ही महिमा ने फांसी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed