{"_id":"5db6fd708ebc3e01723287bc","slug":"prisoner-committed-suicide-by-hanging-himself-in-district-jail-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: दुष्कर्म के आरोपी ने जिला जेल में फांसी लगा आत्महत्या की, बाथरूम में लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: दुष्कर्म के आरोपी ने जिला जेल में फांसी लगा आत्महत्या की, बाथरूम में लटका मिला शव
Mon, 28 Oct 2019 08:20 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 28 Oct 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या की सूचना पर एसडीएम सदर शैलेश कुमार जेल पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिला जेल अनोगी में दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी बंदी ने बाथरूम में टोटी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कैदी का शव टोटी से लटका मिला। आत्महत्या की सूचना पर एसडीएम सदर शैलेश कुमार, सीओ सदर श्रीकांत गौतम, फोरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया।
विज्ञापन
सोमवार सुबह करीब 10 बजे देवेंद्र कश्यप (33) पुत्र लालमन कश्यप निवासी अमरौली (चांदापुर) कन्नौज 13 अप्रैल को किशोरी से बलात्कार और हत्या के जुर्म में जेल में बंद था। कोर्ट में जुर्म कबूल करने के बाद मानसिक रूप से परेशान था, करीब 3 दिन से डिपरेशन में था।
विज्ञापन
सुबह नहाने के लिए बाथरूम में गया और गले में अंगोछा कस कर टोटी के सहारे फांसी लगा ली। काफी देर तक बाहर न निकलने पर कैदियों ने देखा तो हड़कंप मच गया। जबतक जेल अधीक्षक व डॉक्टर मौके पर पहुंचते कैदी की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि कैदी ने बाथरूम में लगी फ्लैश की टोटी से अंगोछा बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मुकदमे को लेकर काफी परेशान था। मृतक नशे का आदी था। जेल में किसी से दोस्ती न होने के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाया।
