फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Principals body found hanging in bathroom, tension was due to lack of cooperation in college, police engaged i

Kanpur Suicide: बाथरूम में लटका मिला प्रिंसिपल का शव, कॉलेज में सहयोग न मिलने से था तनाव, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 07 Jul 2023 03:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 07 Jul 2023 03:17 PM IST
सार

Kanpur Crime: मामले में भाई ने प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच करने के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर माध्यमिक शिक्षा आयोग तक में शिकायत करने की बात कही है। वहीं, पुलिस के अनुसार परिजन ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Principals body found hanging in bathroom, tension was due to lack of cooperation in college, police engaged i
घटना के बार परिजनों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सरकारी इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल सुकांत सरकार (57) ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह बेटे को उनका शव बाथरूम के अंदर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू की है। बताया जा रहा है कि मृतक शिक्षकों के कामकाज में कोई सहयोग न मिलने से आहत थे।

विज्ञापन

कल्याणपुर के आनंदशील अपार्टमेंट निवासी सुकांत नवंबर 2022 में आयोग द्वारा प्रधानाचार्य पद पर चयनित होकर शिवराजपुर, बैरी के राम सहाय इंटर कॉलेज आए थे। उनके छोटे भाई सुदीप्तो ने पुलिस को बताया कि कॉलेज में प्रधानाचार्य की पोस्ट खाली थी। कॉलेज की एक प्रचार्या को कार्यवाहक प्रधानाचार्य मैनेजमेंट ने नियुक्त किया था।
विज्ञापन

आरोप है कि सुकांत की तैनाती आयोग से कॉलेज में किए जाने के कारण प्रचार्या के हाथ से प्रधानाचार्य के सभी अधिकार छिन गए थे। इस कारण वो और उनके सहयोगी शिक्षक उनका कामकाज में बिल्कुल भी सहयोग नहीं करते थे। इसे लेकर वह मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। इसके चलते उन्होंने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग
मामले में भाई ने प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच करने के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर माध्यमिक शिक्षा आयोग तक में शिकायत करने की बात कही है। वहीं, पुलिस के अनुसार परिजन ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed