फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Priest's dead body found in temple

मंदिर में पुजारी का शव मिलने से मची सनसनी, एक महीने पहले ही एसपी को बताया था कि मेरी जान को खतरा है

Tue, 29 May 2018 08:43 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 29 May 2018 08:43 PM IST
विज्ञापन
Priest's dead body found in temple
डेमाे पिक
यूपी के बांदा जिले में शंभू नगर के हनुमान मंदिर में पुजारी का शव मिला है। पुजारी ने पिछले माह एसपी से अपनी जान को खतरा होने की शिकायत की थी। उसके भाई ने आरोप लगाया है कि मंदिर की जमीन कब्जाने की कोशिश में लगे लोगों ने हत्या की है। 
विज्ञापन



पुलिस को मौके पर बताया गया है कि मरका गांव निवासी शिवबली यादव (70) ने शंभू नगर में अपनी जमीन पर हनुमान मंदिर बनाया था और वह ही पुजारी था। मंगलवार को सुबह कमरे में उसका शव मिला। उसके नाक और मुंह से खून बह रहा था। पड़ोसी रामप्रकाश निषाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई शिवबरन ने बताया कि मंदिर की जमीन हम तीन भाइयों मृतक शिवबली, शिवशरन और शिवबरन के नाम पर थी। शिवबली अविवाहित था और 1997 में साधु बन गया था। 20 साल पहले गांव की अपनी तीन बीघा जमीन शिवबली ने अपने भाइयों के नाम कर दी थी। भाइयों में कोई विवाद नहीं था।
विज्ञापन




शिवबरन का आरोप है कि मंदिर की जमीन कब्जाने की नीयत से शिवबली की हत्या की गई है। पिछले माह शिवबली ने बताया था कि उसकी जान को खतरा है, जिसकी शिकायत एसपी से भी लिखित में की थी। संबंधित चौकी प्रभारी ने जांच की और अपना मोबाइल नंबर देकर चले गए थे। फिर सुध नहीं ली थी। उधर, कोतवाली के एसएसआई ताराचंद्र ने बताया कि वह 22 साल से अन्न त्यागे थे। फलाहार करते रहे। प्रथम दृष्टया ब्रेन हैमरेज से मौत प्रतीत होती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed