फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Pressure to convert to marry his girlfriend, young man commits suicide by consuming poison in Auraiya

Auraiya: प्रेमिका से शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव, युवक ने जहर खाकर दी जान, वीडियो से हुआ खुलासा

Mon, 20 Nov 2023 06:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 20 Nov 2023 06:40 PM IST
सार

Auraiya News: अपराध निरीक्षक संत प्रकाश ने बताया कि आत्महत्या करने वाले रोहित के खिलाफ सहार थाना में मुकदमा लिखा है। युवक ने तीन दिन पहले जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है।

विज्ञापन
Pressure to convert to marry his girlfriend, young man commits suicide by consuming poison in Auraiya
मृतक रोहित फाइल फोटो और रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव बरकापुर्वा निवासी युवक की एक मुस्लिम युवती से नजदीकी हो गई। युवती सहार थाना क्षेत्र के इंदपामऊ गांव की रहने वाली है। युवक प्रेम विवाह करने के चक्कर में युवती को अपने साथ ले गया। लौटने पर लड़की पक्ष ने मुकदमा दर्ज करा दिया और युवक जेल चला गया।

विज्ञापन

जमानत के बाद लौटने पर लड़की पक्ष से फिर तकरार हुई। धमकियों के बीच धर्म परिवर्तन करने के बाद शादी होने की शर्त रखी गई। परेशान युवक ने वीडियो बनाते हुए अपना दर्द साक्षा करते हुए जहर खा लिया। रविवार को सैफई में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने छह लोगों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने व आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। सोमवार को बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव बरका पुर्वा निवासी सरोजनी देवी पत्नी प्रमोद कुमार ने पुलिस को तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित पर धर्म परिर्वतन करने का दबाव बनाया
आरोप लगाया कि सहार थाना क्षेत्र के गांव इंदपामऊ निवासी सत्तार खां, सलमान खां, टुल्ली खां, टुन्नी खां, वकील खां व बिधूना निवासी बंटी खां आदि लोगों ने उसके पुत्र रोहित पर धर्म परिर्वतन करने का दबाव बनाया। शर्त रखी कि सत्तार अपनी पुत्री का निकाह रोहित से तभी करेगा, जब वह धर्म बदलेगा।

मुस्लिम बन जाओ, पुत्री से निकाह कर लो
उपरोक्त लोगों ने रोहित के खिलाफ सहार थाना में फर्जी मुकदमा दर्ज कराया। बेटे को पॉक्सो एक्ट में जेल भी भेजा गया। जमानत पर बाहर आने पर 15 नवंबर को आरोपी घर आए। पुत्र रोहित को जान से मारने को लिए चाकू-गड़ासा लेकर आए। पुत्र को धमकाया और बोले मुस्लिम बन जाओ, पुत्री से निकाह कर लो नहीं तो जान से मार देंगे।

मोबाइल में आत्महत्या करने का वीडियो मिला
माता-पिता को भी जेल में डालवा देगें। बात मान जाओ, नहीं तो बर्बाद कर देगें। इसके बाद 18 नवंबर को विरोधियों के दबाव से क्षुब्ध होकर रोहित कुमार ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। रोहित के मोबाइल में आत्महत्या करने का वीडियो मिला, जिसमें धर्म परिर्वतन न करने और मजबूरी में आत्महत्या करने बात कही गई।

छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
घटना के संबंध में अपराध निरीक्षक संत प्रकाश ने बताया कि आत्महत्या करने वाले रोहित के खिलाफ सहार थाना में मुकदमा लिखा है। युवक ने तीन दिन पहले जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। सैफई में इलाज के दौरान रविवार को मौत हुई है। मृतक की मां की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

14 नवंबर की रात युवती पहुंची थी रोहित के घर, जिसे छोड़ गए थे सहार थाना
सहार थाना में रोहित व एक अन्य के खिलाफ सत्तार खां ने मुकदमा दर्ज कराया। रोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। जमानत पर रिहा होने पर 28 अक्तूबर को रोहित वापस घर लौटा। रोहित के परिजनों के अनुसार सत्तार व उसकी बेटी के अलावा अन्य आरोपी लगातार रोहित को परेशान कर रहे थे। 14 नवंबर की रात युवती रोहित के घर पहुंची। रोहित उसे वापस सहार थाना छोड़ आया। मुस्कान के परिजन रोहित के घर भी पहुंचे। जहां धमकी व धर्म परिवर्तन की शर्तें रखीं। जिसके बाद वीडियो बनाते हुए रोहित ने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed