फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   President will lay foundation stone of Bar Association auditorium

राष्ट्रपति करेंगे बार एसोसिएशन के ऑडिटोरियम का शिलान्यास

Tue, 12 Jun 2018 07:08 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 12 Jun 2018 07:08 AM IST
विज्ञापन
President will lay foundation stone of Bar Association auditorium
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
यूपी में कानपुर के बार एसोसिएशन हॉल के ऊपर प्रस्तावित ऑडिटोरियम का शिलान्यास राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से यह कार्यक्रम कचहरी के बजाय रागेंद्र स्वरूप ऑडिटोरियम में 29 जून को 11 से 12 बजे के बीच होगा। इस बाबत राष्ट्रपति के निजी सचिव विक्रम सिंह की ओर से भेजा गया पत्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधाकृष्ण पांडेय को मिल गया है।
विज्ञापन


आठ मार्च को राधाकृष्ण पांडेय के नेतृत्व में बार एसोसिएशन के महामंत्री भानु प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष सतेंद्र कुमार द्विवेदी का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली पहुंचकर राष्ट्रपति को कचहरी आने का निमंत्रण दिया था। सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने इस पर आपत्ति भेजी थी। बार एसोसिएशन की ओर से 9 जून को दोबारा निमंत्रण पत्र भेजा गया। इस पर राष्ट्रपति भवन ने मुहर लगा दी है।
विज्ञापन



बार एसोसिएशन ने सोमवार को कार्यकारिणी की बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय कर ली है। इसी क्रम में मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा, राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश दिलीप बाबा साहेब भोसले को आमंत्रण पत्र भेजा गया है। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के साथ ही लॉयर्स एसोसिएशन की भी सहभागिता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed