फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   President Ramnath Kovind will come to Kanpur by train on June 25, officers engaged in finalizing the preparations

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कानपुर दौरा: 25 जून को ट्रेन से आएंगे, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे अफसर

Fri, 18 Jun 2021 10:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 18 Jun 2021 10:49 PM IST
सार

राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद पहली बार अपने पैतृक गांव का भ्रमण करेंगे। 26 जून को कानपुर में रहेंगे। 27 जून को परौंख और पुखरायां में परिजनों-मित्रों से मिलेंगे।

विज्ञापन
President Ramnath Kovind will come to Kanpur by train on June 25, officers engaged in finalizing the preparations
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : twitter

विस्तार

राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद पहली बार अपने गांव परौंख आ रहे हैं। 25 जून को दोपहर डेढ़ बजे वह विशेष ट्रेन से दिल्ली से रवाना होंगे। ट्रेन शाम सात बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचेगी। 25 और 26 को वह कानपुर नगर में रहेंगे। यहां वह अपने सहयोगियों, रिश्तेदारों और मित्रों से मुलाकात कर सकते हैं। 27 जून को सुबह 9:25 बजे राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से परौंख पहुंचेंगे।
विज्ञापन


कानपुर देहात के जिलाधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन का कार्यक्रम मिल गया है। इसके मुताबिक, 27 जून को परौंख में वह आधे घंटे में चार स्थानों का भ्रमण करेंगे। इसके बाद यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर सवा एक बजे राष्ट्रपति पुखरायां के लिए रवाना होंगे। वहां अपने मित्र सतीशचंद्र मिश्र के घर जाकर मुलाकात करेंगे। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए परौंख और पुखरायां मेें हेलीपैड आदि की व्यवस्था मानकों और प्रोटोकॉल के अनुरूप कर ली जाए।
विज्ञापन


राष्ट्रपति के भ्रमण वाले सभी स्थानों का सुंदरीकरण कराने को भी कहा है। उन्होंने डीआईओएस को परौंख स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल के साइन बोर्ड पर ठीक तरह से नाम उल्लिखित कराने सहित परिसर को साफ-सुथरा करने के लिए कहा। इसे लेकर हुई बैठक में सीडीओ सौम्या पांडेय, एसपी केशव कुमार चौधरी, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल, एएसपी घनश्याम चौरसिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


झींझक व रूरा स्टेशन पर रुक सकती है राष्ट्रपति की ट्रेन
दिल्ली से कानपुर आते समय 25 जून को राष्ट्रपति की विशेष ट्रेन झींझक और रूरा रेलवे स्टेशन पर भी रुकने की संभावना है। झींझक स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव समेत अन्य समस्याओं को लेकर व्यापारी नेता श्याममोहन दुबे लगातार राष्ट्रपति को पत्र भेजकर मांग करते आ रहे हैं। ऐसे मेें राष्ट्रपति स्टेशनों का हाल जानने के लिए कुछ देर रुक सकते हैं। 17 जून को डीआरएम प्रयागराज ने भी झींझक और रूरा रेलवे स्टेशन पहुंचकर व्यवस्था चाकचौबंद बनाने के निर्देश दिए थे। वहीं डीएम ने भी रेलवे के अधिकारियों को तैयारियों दुरुस्त रखने के लिए कहा है।

 

राष्ट्रपति से मिलने वालों का होगा आरटीपीसीआर टेस्ट
कोरोना संक्रमण को देखते हुए राष्ट्रपति के आगमन को लेकर काफी सावधानी बरती जाएगी। कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर राष्ट्रपति से मिलने वालों की संख्या सीमित रखी जाएगी। डीएम ने बताया कि राष्ट्रपति से मिलने वालों की लिस्ट बनाई जा रही है। इसमें अधिकतम 50 लोगों को शामिल किया जाएगा। सभी की आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही उन्हें मुलाकात की अनुमति होगी।

मंच आदि की बेहतर होगी व्यवस्था
बारिश के मौसम को देखते हुए राष्ट्रपति के लिए परौंख में बनने वाले मंच आदि की व्यवस्थाएं पूरी तरह से दुरुस्त होंगी। अगर बारिश होती है तो इसका भ्रमण कार्यक्रम पर खासा प्रभाव नहीं होगा। डीएम ने व्यवस्था की जिम्मेदारी सीडीओ को सौंपी है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पीने का पानी, मोबाइल टॉयलेट, सैनिटाइजर, मेडिकल किट आदि की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

देहात में राष्ट्रपति के आगमन का कार्यक्रम
सुबह 09:25 बजे परौंख पहुंचेंगे
सुबह 09:55 बजे तक गांव के पथरा देवी मंदिर, आंबेडकर पार्क, मिलन केंद्र व झलकारी बाई इंटर कॉलेज का भ्रमण करेंगे।
सुबह 10:15 से 11:45 बजे तक परौंख के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दोपहर 01:15 से 02:14 बजे तक पुखरायां में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed