{"_id":"60d9605af52b98463e6b15dd","slug":"president-leaves-for-lucknow-truck-stuck-at-railway-crossing-in-unnao-before-president-train-reaches","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति लखनऊ के लिए रवाना: प्रेसिडेंट ट्रेन पहुंचने से पहले उन्नाव में रेलवे क्रॉसिंग पर फंसा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति लखनऊ के लिए रवाना: प्रेसिडेंट ट्रेन पहुंचने से पहले उन्नाव में रेलवे क्रॉसिंग पर फंसा ट्रक
Mon, 28 Jun 2021 11:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:08 AM IST
सार
राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए लगभग 10 थानों का पुलिस बल तैनात किया गया था। इसमें पुरुष व महिला सिपाहियों के साथ लाइन का भी फोर्स था।
विज्ञापन
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसा ट्रक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की स्पेशल ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस उन्नाव के जैतीपुर रेलवे क्राॅसिंग पर पहुंचने से करीब 30 मिनट पहले ट्रक फंसने से अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने धक्का देकर ट्रक खींच कर ट्रैक खाली कराया। राष्ट्रपति की सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो इसके लिए पूर्व में बनाए गए 52 प्वाइंटों पर सुबह 7 बजे से ही पुलिस बल तैनात हो गया।
इस दौरान ओवरब्रिज से ट्रेन को कोई नुकसान न पहुंचा दिया जाए, इसके चलते हरदोई व कचहरी ओवरब्रिज पर आधुनिक वैपन से लैश पुलिस की स्पेशल कमांडो टीम ने ओवब्रिजों के दोनों छोर अपनी पोजिशन ले ली। जिले की सीमा से ट्रेन के गुजरने तक पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी पल-पल सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए लगभग 10 थानों का पुलिस बल तैनात किया गया था। इसमें पुरुष व महिला सिपाहियों के साथ लाइन का भी फोर्स था। एलआईयू समेत अन्य खुफिया एंजेसियों को भी सक्रिय किया गया था। सुबह 7:30 बजे एसपी आनंद कुलकर्णी एएसपी शशिशेखर सिंह व अन्य सर्किल के सीओ व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुबह गश्त पर निकले।

इस दौरान गंगाघाट थाना क्षेत्र से सोहरामऊ की सीमा तक रेलवे लाइन, क्रासिंग व चौराहों पर यातायात को रोकने के लिए लगाए गए पुलिस बल को चेक किया गया। पुलिस कर्मी बॉडी प्रोटेक्टर से लैश व चौकन्ना मिले। कचहरी ओवरब्रिज पर ट्रेन आने से पौन घंटे पहले व हरदोई ओवरब्रिज पर आधा घंटा पहले दोनों तरफ बैरियर लगाकर आवागमन रोक दिया गया। इस दौरान किसी को भी बैरिकेडिंग पार करने नहीं दिया गया। राष्ट्रपति की प्रेसीडेंसियल ट्रेन सोमवार सुबह 10:47 बजे उन्नाव जंक्सन से रवाना हुई। जिसके कुछ देर बाद यातायात बहाल कर दिया गया।
डेढ़ घंटे जाम से जूझे लोग
बड़ा चौराहा से कचहरी व हरदोई ओवब्रिज पर बैरियर लगाकर आवागमन रोके जाने से जाम लग गया। भीषण धूप व उमस में लोग बेहाल रहे। हरदोई ओवरब्रिज पर बैरियर के पास मौजूद यातायात प्रभारी अरविंद पांडेय ने लोगों से बैरियर पार न करने की अपील की। इसके बाद भी कुछ लोगों के जिद करने पर तीखी नोकझोक हुई। कचहरी ढाल से एसपी कार्यालय तक भीषण जाम लगा रहा। इस दौरान लगभग डेढ़ घंटे लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
प्रेसीडेंसियल ट्रेन का तय समय में पूरा हुआ सफर
उत्तर रेलवे के डीआरएम के पीआरओ अजीत सिन्हा ने बताया कि राष्ट्रपति की प्रेसीडेंसियल ट्रेन ने कानपुर से लखनऊ तक का सफर निर्धारित समय पर पूरा किया। ट्रेन 11:50 बजे लखनऊ स्टेशन पहुंच गई थी। उन्होंने बताया कि रेलवे क्रासिंग नंबर 17 पर खराब हुए ट्रक के चालक के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत आरपीएफ कार्रवाई कर रहा है। आमतौर पर ऐसी दिक्कत ओवरलोडिंग की वजह से होती है। इसलिए वाहन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।