{"_id":"60d62f840d7b1666b673783f","slug":"president-kovind-kanpur-visit-public-representatives","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति का कानपुर दौरा: स्टेशन पहुंचते ही अपनों में खो गए कोविंद, जनप्रतिनिधियों को नाम से पुकारा, आत्मीयता से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति का कानपुर दौरा: स्टेशन पहुंचते ही अपनों में खो गए कोविंद, जनप्रतिनिधियों को नाम से पुकारा, आत्मीयता से मिले
Sat, 26 Jun 2021 08:56 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 26 Jun 2021 08:56 AM IST
सार
राष्ट्रपति सेंट्रल पर उतरने के बाद स्वागत में खड़े सांसद और विधायकों के पास इत्मीनान से पहुंचे और सभी का नाम लेकर हालचाल पूछा।
विज्ञापन
राज्यपाल और सीएम योगी ने किया राष्ट्रपति का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के महानगर पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों ने उनका सेंट्रल स्टेशन पर स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद और बेटी स्वाति कोविंद भी मौजूद थीं। राष्ट्रपति सेंट्रल पर उतरने के बाद स्वागत में खड़े सांसद और विधायकों के पास इत्मीनान से पहुंचे और सभी का नाम लेकर हालचाल पूछा। एक व्यक्ति के पास उन्होंने कम से कम 20 सेकेंड का समय दिया। जनप्रतिनिधियों ने भी उनसे मिलने के बाद कहा कि ऐसे लगा कि जैसे वे राष्ट्रपति से नहीं अपने किसी खास से मुलाकात कर रहे हैं।
पचौरी जी स्वास्थ्य कैसा है
काफी समय बाद राष्ट्रपति से अपने शहर में मिलना हुआ। उन्होंने मिलते ही नाम लेकर संबोधित किया। बोले स्वास्थ्य कैसा। बाकी सब परिवार में कैसे हैं। मैंने भी उन्हें शहर की जानकारी दी और उनका स्वागत किया।- सत्यदेव पचौरी, सांसद
विधायकी कैसी चल रही
राष्ट्रपति जैसे ही समीप आए उनके चेहरे पर मुस्कराहट थी। उन्होंने उसी लहजे में पूछा कि विधायकी कैसी चल रही है। मैंने बताया कि कोरोना की वजह से ज्यादा काम करने का मौका नहीं मिला। तो उन्होंने कहा कि दुबारा मौका मिलेगा।
विज्ञापन
- सुरेंद्र मैथानी, विधायक

पुरानी जान पहचान है
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पुरानी जान पहचान है। उन्होंने मिलते ही कहा कि आप तो पुराने साथी हैं। दरअसल कोविंद भोगनीपुर से मेरे साथ विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं, इस वजह से उनसे वर्षों पुराना परिचय है। - भगवती सागर, विधायक
आत्मीयता से मिले
रामनाथ कोविंद बहुत ही आत्मीयता से मिले। सेंट्रल स्टेशन पहुंचने पर मैंने उनका अभिवादन किया। उन्होंने भी नाम से पुकारा और हालचाल पूछा। शनिवार को उनसे फिर से मुलाकात होगी।- सतीश महाना, कैबिनेट मंत्री, प्रदेश सरकार
महेश भाई क्या चल रहा है
राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद में कुछ भी नहीं बदला। उनका आत्मीयता वाला स्वभाव जैसे पहले था, उसी तरह अभी तक है। शुक्रवार को भी वह उसी सहजता से मिले। उन्होंने हालचाल पूछा, मैंने भी उनका महानगर आगमन पर स्वागत किया।- महेश त्रिवेदी, विधायक

जल्दी ही बिठूर आएंगे
राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान मैंने उनसे बिठूर आने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि वह जल्द ही बिठूर आने का कार्यक्रम बनाएंगे। उन्होंने नाम लेकर पुकारा और आशीर्वाद भी दिया।- अभिजीत सिंह सांगा, विधायक
स्कूल के आयोजन की जानकारी देना
राष्ट्रपति बहुत ही इत्मीनान से मिले। उन्होंने मेरा नाम लेकर पुकारा। बोले अरुण कैसे हो। मैंने भी उनसे अनुरोध किया कि जिस विद्यालय बीएनएसडी इंटर कालेज के वह छात्र रहे हैं, उसका शताब्दी वर्ष आ रहा है। आपका समय चाहिए। इस पर उन्होंने कहा कि आयोजन की जानकारी देना।- अरुण पाठक, एमएलसी
अच्छा! नवनिर्वाचित विधायक
विधायक बनने के बाद राष्ट्रपति से मेरी पहली बार मुलाकात हुई। मैंने जब अपना परिचय देकर उनका स्वागत किया तो बोले अच्छा, नवनिर्वाचित विधायक। बोले, अच्छा काम करिए, खूब मेहनत करिए। लोगों की सेवा कीजिए।- उपेंद्र पासवान, विधायक घाटमपुर