फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   president kanpur visit: Lay eyelids to welcome...I am Rura Railway Station

राष्ट्रपति का कानपुर दौरा: स्वागत को पलक पावड़े बिछाए...मैं रूरा रेलवे स्टेशन हूं

Fri, 25 Jun 2021 03:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा दिनेश मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
दिनेश मिश्र, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 25 Jun 2021 03:21 PM IST
सार

राष्ट्रपति की ट्रेन आने का पल जैसे धीरे धीरे पास आ रहा है मेरी प्रसन्नता वैसे ही बढ़ती जा रही है। इस जनपद की माटी में जन्म लेकर देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होने वाले महामहिम का आना सौभाग्य का प्रतीक है।

विज्ञापन
president kanpur visit: Lay eyelids to welcome...I am Rura Railway Station
रूरा स्टेशन - फोटो : amar ujala

विस्तार

पलक पावड़े बिछाए मैं रूरा रेलवे स्टेशन अब राष्ट्रपति की अगवानी का इंतजार कर रहा हूं। यह यादगार ऐतिहासिक पल मेरे लिए बेहद अहम हैं। उल्लास से लबरेज प्रत्येक क्षण का गवाह बनने को मैं आतुर हूं। मैं पूरब में कानपुर, प्रयागराज, मुगलराय और हावड़ा तो पश्चिम में इटावा, आगरा, मेरठ और दिल्ली को जोड़ता हूं। 
विज्ञापन


वैसे तो मैं हर रोज यात्रियों के आगमन की खुशी के तमाम पल समेटे हूं। अपनों से विदाई लेते वक्त आंखों की नमी समेटे भावुक पलों की यादें भी मेरे जहन में बसी हैं। प्लेटफार्म पर आकर ट्रेनों का रुकना और यात्रियों की चहल कदमी ये नजारे रोज वाले हैं। अलबत्ता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन का पल मेरे लिए बेहद खास है। कई दिनों से चल रही तैयारी मन में खुशियों की हिलोरे ला रही है।
विज्ञापन


अफसरों की निगरानी, कारीगरों की मेहनत, रंगरोगन और रंग बिरंगी सतरंगी झालरों की झिलमिल रोशनी मुझे प्रफुल्लित कर रही है। पहले जहां किसी की नजर नहीं पड़ी थी वहां अब सजावट हो रही है। रुपहले पेंट की चमक चकाचौंध कर रही है। सफेद व गेरुआ रंगाई की समांतर पट्टियां आकर्षण बनी हैं। खूबसूरत पांडाल और करीने से की गई सजावट से मेरा मन बेहद प्रसन्न है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति की ट्रेन आने का पल जैसे धीरे धीरे पास आ रहा है मेरी प्रसन्नता वैसे ही बढ़ती जा रही है। इस जनपद की माटी में जन्म लेकर देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होने वाले महामहिम का आना सौभाग्य का प्रतीक है। उनके स्वागत को मैं आतुर हूं। सजावट और रंग बिरंगी झालरों में मेरी खुशी झलक रही है। अभी कभार आने वाले इस तरह के पल अविस्मरणीय जो होते हैं। 

सहेजे हूं रेलवे राज्यमंत्री की यादेें 
रेलवे राज्यमंत्री मनोज सिंहा के आगमन की यादें भी जहन में सहेजे हूूं। वह पल भी यादगार रहा। 7 नवंबर 2015 को फफूंद-कानपुर वाया रूरा तक चलने वाली मेमो ट्रेन का शुभारंभ का मौका था। रेल राज्यमंत्री ने यहां से ट्रेन को हरी झंड़ी दिखाई तो ट्रेन यात्रियों के चेहरे पर खुशी तैर गई।    

 

आदर्श रेलवे स्टेशन बनने पर बढ़ेगी सुविधाएं 
झींझक रेलवे स्टेशन को आदर्श स्टेशन बनाने पर कई सुविधाएं बढ़ेगी। पिछले दिनों भ्रमण पर आए रेलवे जीएम विनय कुमार त्रिपाठी ने इसके संकेत दिए थे। हालांकि इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसमें स्टेशन बिल्डिंग में सुधार किया जाएगा। टीवी व बाथरूम के साथ अन्य क्लास प्रतीक्षालय, महिला स्नानगृह के साथ अलग से महिला प्रतीक्षालय बनेगा।

विश्राम कक्ष, स्नानगृह व टीवी के साथ अपर क्लास प्रतीक्षालय, सामान रखने के लिए क्लाक रूम, यात्रियों को सूचना देने के लिए कंप्यूटर आधारित एनाउंसमेंट सिस्टम, प्रीपेड व रेडियो टैक्सी बूथ, इलेक्ट्रानिक ट्रेन इंडीकेटर बोर्ड या प्लाज्मा टीवी ट्रेन इंडीकेटर सिस्टम, हाईलेवल प्लेटफार्म, कोच इंडीकेटर बोर्ड, दिव्यांगों के स्टेशन पर प्रवेश के लिए रैंप, अलग से पार्किंग, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट आदि सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 

रूरा व झींझक रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रपति के स्वागत के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। रूरा व झींझक रेलवे स्टेशन पर बने फुट ओवर ब्रिज की ग्रिल को पहले अंदर की तरफ से सिल्वर पेंट कराया गया। गुुरुवार को बाहर की तरफ की ग्रिल पर कारीगरों ने पेंट किया। इसके साथ ही प्लेटफार्म पर बने यात्री शेडों को भी पेंट कर सजाया गया है। रोशनी के लिए जगह जगह बल्ब लगाए गए हैं। वहीं फुट ओवर ब्रिज को तीन पट्टी में एलईडी झालर से सजाया गया है। शाम होते ही यह एलईडी झालर जल उठेगी। इससे नजारा बेहद आकर्षक होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed