{"_id":"584b06c34f1c1be05944b266","slug":"preparing-to-school-close-till-december-20th","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 दिसंबर तक स्कूल बंद करने की तैयारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 दिसंबर तक स्कूल बंद करने की तैयारी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 10 Dec 2016 01:02 AM IST
सार
दूसरे दिन भी कई स्कूलों में डीएम के आदेश का नहीं हुआ पालन
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम के मिजाज में सुधार न होने पर बेसिक शिक्षा विभाग 20 दिसंबर तक कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कूल बंद करने पर विचार कर रहा है। बीएसए विनय कुमार ने शीतकालीन अवकाश बढ़ाने के लिए पत्रावली तैयार करने के निर्देश सर्व शिक्षा के जिला समन्वयक प्रशिक्षण जीतेंद्र सिंह को दिए हैं। उधर, शहर के कई निजी स्कूलों ने दूसरे दिन भी डीएम का आदेश नहीं माना। ये स्कूल रोज की भांति खुले, जिनमें ठिठुरते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे।
बीएसए विनय कुमार ने बताया कि शनिवार तक अगर मौसम में सुधार नहीं होता है, तो शीतकालीन अवकाश बढ़ाकर 20 दिसंबर तक करने की योजना है। इस संबंध में डीएम काफी गंभीर हैं। उनका कहना है कि ठंड के कारण नौनिहालों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। ऐसी हालत में अगर मौसम में सुधार नहीं होता है, तो कक्षा एक से लेकर आठ तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया जाए।