फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Preparing for a celebration, incomplete schemes

जश्न की तैयारी, पर योजनाएं अधूरी

Thu, 26 May 2016 12:53 AM IST
AMARUJALA BEARO
AMARUJALA BEARO Updated Thu, 26 May 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Preparing for a celebration, incomplete schemes
बागेश्वर का नया पुल - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। केंद्र सरकार के दो साल पूरे हो गए, पर शहर के संबंध में घोषित की गईं ज्यादातर योजनाएं घोषणाओं तक ही सीमित हैं। आदर्श ग्राम योजना फ्लाप साबित हो रही है। इस योजना के तहत भारतीय जनता पार्टी के सांसदों की तरफ से गोद लिए गए गांवों की दशा सुधरना तो दूर स्थिति बदतर होती जा रही है।
विज्ञापन

आदर्श ग्राम योजना के तहत यहां के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने सिंहपुर गांव गोद लिया था। इससे वहां के लोगों को सर्वांगीण विकास की उम्मीद जगी थी, गांव में सड़कें तक नहीं बनीं। रात में सड़कों पर अंधाकुप रहता है। ऊपर से सिंहपुर तिराहे से बिठूर रोड की बाईं  तरफ स्थित कई बीघे का तालाब पाट दिया गया। अफसरों से मिलीभगत से एक बिल्डर ने इस तालाब का काफी हिस्सा पाटकर अपार्टमेंट का रास्ता बना लिया। सबस्टेशन के साथ ही मेन रोड से सटे इस तालाब के ऊपर कई पक्के मकान भी बन गए हैं। रुक - रुक कर निर्माण जारी है। इसी तरह सांसद देवेंद्र सिंह भोले की तरफ से गोद लिए गए ग्राम टिकवापुर स्थिति में भी लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन

सभी मंडलों में भाजपा आज करेगी मोदी लाइव
केंद्र सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा मोदी लाइव का आयोजन करेगी। 26 को जिस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी बात कहेंगे, उसका प्रसारण पार्टी स्तर पर सभी मंडलों में किया जाएगा। कानपुर-बुंदेलखंड के 17 जिलों में करीब दो हजार मंडलों में यह तैयारी की गई है। सभी जिला इकाइयों में इसके लिए एक-एक प्रभारी की नियुक्ति भी की गई है। इन कार्यक्रमों में पार्टी के पदाधिकारियों का पहुंचना अनिवार्य है। क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री ओमप्रकाश, उत्तर इकाई अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, दक्षिण इकाई अध्यक्ष अनीता गुप्ता के साथ सभी जिला प्रभारी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जगह जगह बैठकेें कर रहे हैं। इसमें से एक कार्यक्रम में सांसद मुरली मनोहर जोशी भी मौजूद रहेंगे। सांसद जिस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे वह विधायक सलिल विश्नोई की देखरेख में हूलागंज स्थित लइया मंडी में शाम छह बजे से होगा। विधायक विश्नोई ने बताया कि इस कार्यक्रम का नाम विकास पर्व रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन योजनाओं पर नहीं शुरू हुआ कार्य
d कानपुर-कासगंज रेलवे लाइन पर छह रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी)
d झकरकटी के समानांतर पुल का निर्माण
d इलाहाबाद हाइवे को छह लेन का करना
d लखनऊ हाइवे चौड़ीकरण
d जीटी रोड चौड़ीकरण
d टूल रूम की स्थापना
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed