{"_id":"604c2f3c6c81f149c607f5db","slug":"prepare-products-with-market-demand-and-safety","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार की मांग और सुरक्षा के साथ तैयार करें उत्पाद, जागरूकता कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार की मांग और सुरक्षा के साथ तैयार करें उत्पाद, जागरूकता कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने कही ये बात
Sat, 13 Mar 2021 08:54 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 13 Mar 2021 08:54 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
एमएसएमई विकास संस्थान फजलगंज में शुक्रवार को विभिन्न प्रकार के खिलौनों और खेलों से संबंधित सुरक्षा मानकों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने कहा कि बाजार में मांग के अनुरूप और पूरी तरह से सुरक्षित उत्पादों को तैयार करना चाहिए।
इससे कारोबार में स्थायित्व आता है और गुडविल बनती है। ऑनलाइन जुड़े आईआईटी कानपुर के एक्सपर्ट अंकित सक्सेना ने बताया कि स्थानीय बाजार के साथ अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार खिलौनों, खेल के उत्पादों को डिजाइन करना चाहिए।
इसके लिए सबसे जरूरी है कि डिजाइन और इसके बनने में इस्तेमाल में आने वाले कच्चा माल बेहतर क्वालिटी के हों। भारतीय मानक ब्यूरो के वैज्ञानिक विवेक आनंद वर्मा ने बताया कि सबसे पहले उत्पाद का प्रोटोटाइप तैयार करवाना चाहिए।
विज्ञापन
संस्थान के संयुक्त निदेशक वीके वर्मा ने एमएसएमई उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मनोज शुक्ला, संयोजक एसके गंगल, सहायक निदेशक राजेश कुमार, नीरज कुमार के अलावा 65 उद्यमी मौजूद रहे।