फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Preparations underway to increase Green Park spectator capacity to 40000 tender form issued for redesigning

UP: ग्रीनपार्क की दर्शक क्षमता 40000 करने की तैयारी, स्टेडियम को फिर से डिजाइन करने के लिए टेंडर फार्म जारी

Sat, 01 Feb 2025 11:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी मनीष पाल, अमर उजाला, कानपुर
मनीष पाल, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 01 Feb 2025 11:48 AM IST
सार

Kanpur News: ग्रीनपार्क के नोडल अधिकारी सुजीत श्रीवास्तव ने कहा कि यूपी के ऐतिहासिक खेल स्थलों में से एक ग्रीनपार्क की विरासत को संभालना यूपीसीए की जिम्मेदारी है। ग्रीनपार्क को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मानदंडों और नवीनतम तकनीकों से फिर से बेहतर बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Preparations underway to increase Green Park spectator capacity to 40000 tender form issued for redesigning
green park stadium kanpur - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में दर्शक क्षमता कम होने का दंश झेल रहे ग्रीनपार्क स्टेडियम को संवारने की कवायद शुरू कर दी गई है। अमर उजाला ने दर्शक क्षमता को लेकर अभियान चलाया तो खेल विभाग और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने देश के सबसे पुराने टेस्ट मैच केंद्र ग्रीनपार्क का गौरव लौटाने के लिए कमर कस ली है। स्टेडियम की दर्शक क्षमता 40 हजार करने, फ्लड लाइट की मरम्मत समेत अन्य कामों के लिए टेंडर फार्म की तिथि घोषित की गई है।

विज्ञापन

ग्रीनपार्क में आखिरी टेस्ट मैच बीते साल सितंबर में भारत और बांग्लादेश के बीच हुआ था। इस दौरान स्टेडियम में महज 22 हजार दर्शक बैठ सके थे। लगातार कम हो रही दर्शक क्षमता के कारण ग्रीनपार्क को मैच मिलना कम हो गए हैं। लगातार खबरें प्रकाशित होने के बाद यूपीसीए और राज्य सरकार के अधिकारियों ने नवीनतम तकनीक का उपयोग करके स्टेडियम को फिर से डिजाइन करने की योजना तैयार करने के लिए कई बैठकें की हैं।

विज्ञापन

Preparations underway to increase Green Park spectator capacity to 40000 tender form issued for redesigning
green park stadium - फोटो : amar ujala

फार्म जमा करने की तिथि पांच फरवरी
तय हुआ कि पहले बेहतर जल निकासी प्रणाली और दर्शक क्षमता बढ़ाने के लिए डिजाइन तैयार करने के लिए टेंडर कराए जाएंगे। इसके बाद विश्व स्तरीय स्टेडियम बनाने की विशेषज्ञता वाली कंपनियों को डिजाइन के अनुसार बदलाव का जिम्मा सौंपा जाएगा। यूपीसीए ने इसको लेकर अपनी वेबसाइट पर इस काम के लिए टेंडर फार्म जारी किए हैं। फार्म जमा करने की तिथि पांच फरवरी है। सात फरवरी को यूपीसीए बेहतर डिजाइन वाली कंपनियों को प्राथमिकता देकर टेंडर और अन्य प्रक्रिया शुरू कराएगा।

विज्ञापन

फ्लड लाइटों की मरम्मत कराई जाएगी
ग्रीनपार्क के नोडल अधिकारी सुजीत श्रीवास्तव ने कहा कि यूपी के ऐतिहासिक खेल स्थलों में से एक ग्रीनपार्क की विरासत को संभालना यूपीसीए की जिम्मेदारी है। स्टेडियम में उचित जल निकासी प्रणाली का अभाव है, इसे जल्द ठीक किया जाएगा। साथ ही 24 साल पहले लगाई गईं फ्लड लाइटों की मरम्मत कराई जाएगी। ग्रीनपार्क को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मानदंडों और नवीनतम तकनीकों से फिर से बेहतर बनाया जाएगा।

विज्ञापन

पार्किंग सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा
दर्शकों के आराम और सुरक्षा को देखते हुए दर्शक क्षमता 40,000 तक कराने का प्रयास है। एकल दर्शक दीर्घाएं होंगी दो मंजिला ग्रीनपार्क स्टेडियम की एकल दर्शक दीर्घाओं को दो मंजिला कराया जाएगा। इसमें ई-पब्लिक, डी-चेयर, बी-गर्ल्स और स्टूडेंट गैलरी शामिल है। वीवीआईपी और अधिकारियों के अधिक से अधिक वाहनों को समायोजित करने के लिए पार्किंग सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा।

फ्लड लाइटें होंगी अपग्रेड, बनेगा मीडिया कॉम्प्लेक्स
नोडल अधिकारी ने बताया कि अभी फ्लड लाइटों में पुराने एमएच लैंप लगे हैं, जिनसे दृश्यता कमजोर है। इसलिए ट्रांसमिशन और बेहतर दृश्यता के लिए ब्रॉडकास्ट आवश्यकताओं के अनुपालन को ध्यान में रखते हुए फ्लड लाइटों को अपग्रेड किया जाएगा। सुचारू प्रसारण के लिए नया मीडिया कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता राहुल सिंह ने बताया कि कि पीडब्ल्यूडी अब सीधे तौर पर इस परियोजना की देखरेख नहीं कर रहा है। यूपीसीए निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए एक सलाहकार एजेंसी को नियुक्त करेगा।

यूपीसीए के अधिकारियों के साथ पिछले हफ्ते बैठक की गई थी, जिसमें ग्रीनपार्क में दर्शक क्षमता बढ़ाने और फ्लड लाइट लगाने के लिए कहा था। ग्रीनपार्क का पुराना गौरव वापस लाना हमारी प्राथमिकता है।  -रमेश अवस्थी, सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed