{"_id":"6a91de535e12a070980f5b9a","slug":"preparations-remain-stalled-trains-and-buses-scramble-for-seats-kanpur-news-c-220-1-ka21001-148072-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: धरी रहीं तैयारी, ट्रेनों-बसों में सीट की मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: धरी रहीं तैयारी, ट्रेनों-बसों में सीट की मारामारी
Sat, 29 Aug 2026 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। रक्षाबंधन पर शुक्रवार को ट्रेनों और रोडवेज बसें भरी होने से सीट को लेकर मारामारी रही। रोडवेज बसों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। बहनों ने धक्का-मुक्की कर किसी तरह खड़े होने की जगह बनाई और काफी मशक्कत करते हुए भाइयों तक पहुंचीं। डिपो द्वारा की गई तैयारियां धरी रह गईं।
त्योहार पर उमड़ी भीड़ के सामने परिवहन निगम की बहनों के लिए निशुल्क बस सेवा के दावे फेल नजर आए। बहनें बसों के लिए भटकती रहीं। दुश्वारियां झेलकर बहनें भाइयों के घर पहुंचीं। वहीं, दोपहर बाद वाहनों की आवाजाही बढ़ी तो लोगों को जाम से जूझना पड़ा। परिवहन निगम ने रक्षाबंधन पर बहनों को बसों की बेहतर सेवा मुहैया कराने का दावा किया था लेकिन त्योहार पर उमड़ी भीड़ के बसें कम पड़ गईं। सुबह से ही बहनें बसों के अभाव में इधर-उधर भटकती रहीं।
अकबरपुर में ओवरब्रिज के नीचे से माती डिपो की बसें तो आईं लेकिन अन्य डिपो की बसें ओवरब्रिज से होकर निकल गईं। इससे औरैया, इटावा, आगरा जाने के लिए नमस्ते चौराहे से चलकर अकबरपुर कोतवाली के पास जाना पड़ा। वहीं, कानपुर, लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर आदि जिलों को जाने के लिए बहनों को टेलीफोन एक्सचेंज के पास हाईवे पर खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ा। झांसी, उरई आदि जिलों को जाने के लिए माती डिपो में बसों के इंतजार में काफी देर बैठना पड़ा। दिनभर बसों को लेकर मारामारी रही। एआरएम मोहम्मद अशफाक ने बताया कि माती डिपो से कानपुर, लखनऊ व आगरा की तरफ जाने वाली सभी नमस्ते चौराहा से होकर जा रही है। सभी चालकों व परिचालकों को निर्देशित किया गया है कि मार्ग में मिलने वाली सवारियों के लिए बसों को रोका जाए।
विज्ञापन
......................
ट्रेनों में रही भीड़, एक से दूसरे प्लेटफार्म पर लगाने पड़े चक्कर
रूरा/झींझक। रक्षाबंधन पर भाइयों को रक्षासूत्र बांधने के लिए मायके जाने वाली बहनों को ट्रेनों में भीड़ होने की वजह से परेशान होना पड़ा। दिल्ली-हावड़ा लाइन पर स्थित रूरा, झींझक रेलवे स्टेशन पर लोग यात्रा करने के लिए भोर में ही पहुंच गए। कई ट्रेनों में भीड़ होने के कारण कई यात्री चढ़ नहीं सके।
झींझक स्टेशन पर डाउन की रीवा एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, फफूंद-कानपुर मेमू, इटावा-कानपुर मेमू, टूंडला-कानपुर मेमू, मुरी एक्सप्रेस और महानंदा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक यात्री रहे। वहीं अप की कानपुर-इटावा मेमू, गोमती एक्सप्रेस, कानपुर-अलीगढ़ मेमू और महानंदा एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में भी यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। जीआरपी चौकी प्रभारी अर्पित तिवारी ने बताया कि प्लेटफार्म पर जीआरपी जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। सादे कपड़ों में भी कांस्टेबलों को तैनात किया गया है ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
अतिरिक्त निरीक्षक मंगलपुर अनिल कुमार ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर सिविल पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही और संदिग्धों पर नजर रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं। वहीं रूरा स्टेशन पर सुबह चार बजे दिल्ली से कानपुर की तरफ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस में पैर रखने की भी जगह नहीं मिली, तो सभी सुबह सात बजे फफूंद से कानपुर जाने वाली मेमू का इंतजार करने लगे। उसके आते ही जिसे जगह मिली वह अपने गंतव्य के लिए निकला। ट्रेन का इंतजार कर रहीं कोमल ने बताया कि भाई को सुबह 9:05 बजे तक के शुभ मुहूर्त में राखी बांधने के लिए जा रहे थे, लेकिन भीड़ होने की वजह से ट्रेन में नहीं बैठ सके। अब निजी साधन से जाना होगा। स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि त्योहार होने की वजह से ट्रेनों में भीड़ है। यात्री को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए स्टाफ प्लेटफार्म पर तैनात हैं। कुछ यही स्थिति पुखरायां स्टेशन पर रही। अधिकांश ट्रेनों में भीड़ होने से यात्रियों को खड़े होकर सफर तय करना पड़ा।
....................
ऑटो, ई-रिक्शा चालकों ने वसूला मनमाना किराया
कानपुर देहात। अकबरपुर में नमस्ते चौराहा, औरैया जाने वाली सर्विस रोड हो या फिर रूरा व अन्य स्थान ई-रिक्शा, ऑटो चालकों की अराजकता दिखाई दी। बेतरतीब ढंग से सवारियां भरते रहे। सड़कों पर सवारियां अधिक होने के कारण ऑटो चालकों ने भी मनमानी दिखाई। रूरा से अकबरपुर आने के लिए इंतजार में खड़ी कोमल ने बताया कि अकबरपुर का 15 रुपये किराया है। ऑटो वाला उनसे 20 रुपये प्रति सवारी मांग रहा है। वहीं एक ऑटो से उतरे मनोज सचान ने बताया कि वह पत्नी व बेटे के साथ अकबरपुर से ट्रेन पकड़ने के लिए रूरा जा रहे हैं। उनसे चालक ने प्रति सवारी 20 रुपये की मांग कर रहे हैं। (संवाद)